Pigmentation Solution: झाइयों की वजह से बिगड़ रही है चेहरे की खूबसूरती तो अपनाएं दही के ये 3 नुस्खे

चेहरे पर पिगमेंटेशन होने की कई वजह हो सकती हैं। मगर एक बार यदि चेहरे पर झाइयां आ जाएं, इन्हें दूर करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाजार में आने वाली महंगी क्रीम्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी झाइयों को दूर करने या कम करने के काम नहीं आते हैं।
ऐसे में आप घर में ही कुछ आसान नुस्खे आजमाकर भी झाइयों की इस समस्या को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपकी किचन में मौजूद दही ही आपके बहुत काम आ सकता है।
आज हम आपको दही से पिगमेंटेशन को कम करने के कुछ आसान नुस्खे बताएंगे।
दही और आटे के चोकर का उबटन
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच आटे का चोकर
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 चुटकी हल्दी
विधि
- एक बाउल में आटे का चोकर, दही, हल्दी और आदि मिक्स करें और उबटन जैसा गाढ़ा लेप तैयार करें।
- इस मिश्रण को चेहरे पर आहिस्ता-आहिस्ता स्क्रब करते हुए लगाएं और 10 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- बाद में आपको उबटन की तरह इस फेस पैक को चेहरे से रिमूव करना है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको बहुत तेज हाथों से चेहरे को नहीं रगड़ना है।
- इसके बाद आप चेहरे को एक बार पानी से साफ कर लें फिर चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।
- अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो आपको इस उबटन का इस्तेमाल नहीं करना है। वहीं अगर आपकी आंखों के पास झाइयां हैं तो आपको तब भी इस उबटन का प्रयोग नहीं करना है।
दही, विटामिन-ई और एलोवेरा जेल
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 बूंद विटामिन-ई ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच दही
विधि
- सबसे पहले एलोवेरा जेल को आप एक बाउल में डालें। एलोवेरा जेल का पौधा यदि आपके घर में लगा है तो आपको इस पौधे की पत्ती को तोड़ कर अलग से पानी में डालना है और उसके पीलेपन को निकल जाने देना है।
- इसके बाद आप एलोवेरा जेल में विटामिन-ई ऑयल और दही आदि मिक्स कर लें। फिर यह मिश्रण चेहरे पर लगाएं।
- लाइट फेशियल मसाज भी करें। 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें।
- चेहरे को वॉश करने के बाद आप मॉइश्चराइजर को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
टमाटर का पेस्ट और दही
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच टमाटर का रस
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच शहद
विधि
- टमाटर का रस निकाल लें और उसमें दही और शहद मिक्स करें। इस बाद का ध्यान रखें कि आपको टमाटर के रस को पहले छान लेना है।
- फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और लाइट मसाज करें। 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद आप चेहरे को पानी से वॉश कर सकती हैं और फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
- अगर चेहरे पर कोई घाव है या फिर मुंहासे हैं तो आपको चेहरे पर यह मिश्रण लगाने से बचना चाहिए।
नोट- चेहरे पर ऊपर बताए गए नुस्खे को आजमाने से 24 घंटे पहले आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।