इन पैक का करेंगी इस्तेमाल तो चेहरा रहेगा स्पॉटलेस

बेदाग चेहरा कितना सुंदर दिखता है न? लेकिन इसके लिए कई जतन करने पड़ते हैं। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी ने चैन के साथ-साथ चेहरे का नूर भी छिन लिया है। आप बेदाग चेहरा पाने के लिए क्या करती हैं? महंगी क्रीम या ट्रीटमेंट? आप नेचुरल तरीके से भी चेहरे को स्पॉटलेस बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बेदाग चेहरे के लिए फेस पैक बनाना सिखाएंगे।
एवोकाडो
आपने भी एवोकाडो खाने के फायदे के बारे में जरूर सुना होगा? एवोकाडो स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा बेदाग नजर आए तो आप एवोकाडो फेस पैक ट्राई कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- आधा एवोकाडो
- 1 एग व्हाइट
- 2-3 चम्मच शहद
क्या करें?
- सबसे पहले एवोकाडो का छिलका निकाल लें।
- अब एक कांटे वाले चम्मच से इसका गूदा निकालें।
- अब एक अंडा फोड़ें और इसका सफेद भाग अलग कर लें।
- अब एक बाउल में एवोकाडो, एग व्हाइट और शहद मिला लें।
- सभी चीजों को मिलाएं और बन गया आपका फेस पैक।
इसे भी पढ़ें:स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए इस तरह बनाएं फेस पैक
कैसे करें इस्तेमाल?
- चेहरे को साफ कर लें।
- अब इस पैक को आंखों के आस पास का एरिया छोड़कर पूरे फेस पर लगाएं।
- कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब अपना चेहरा पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें:चमकदार चेहरा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 चीजें
एवोकाडो के फायदे
- चेहरे पर एवोकाडो लगाने से एंटी-एजिंग की समस्या नहीं होती है। आपकी स्किन जवां दिखेगी।
- अगर आपकी त्वचा ड्राई रहती है तो आपको एवोकाडो का उपयोग करना चाहिए। यह आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करेगा।
- ब्रेकआउट की समस्या को कम करने के लिए भी आप एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
गाजर
स्पॉटलेस स्किन पाने के लिए आप चेहरे पर गाजर का उपयोग कर सकती हैं। गाजर शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
क्या चाहिए?
- गाजर
- शहद
क्या करें?
- एक गाजर मिक्सी में डालें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच शहद मिला लें।
- इसे अच्छे से पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपका स्पॉटलेस स्किन के लिए होममेड फेस पैक।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पैक को ब्रश से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- आप चाहें तो गर्दन पर भी यह पैक लगा सकती हैं।
- करीब 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
इस पैक के फायदे
- गाजर में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है।
- बेटा केरोटिन आपकी स्किन को डैमेज होते से बचाता है। गाजर में यह तत्व होता है।
- अगर आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो इस समस्या को कम करने के लिए आप गाजर का फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।