Facial Hair Removal At Home: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करेंगे ये फेस पैक

Remedies For Facial Hair Removal: शरीर पर बाल होना बेहद आम बात है। लेकिन कुछ महिलाओं के चेहरे पर भी बाल होते हैं, जिनका रंग काफी गहरा होता है। जिसके कारण यह आसानी से दिखते हैं।
हालांकि, इसकी वजह से चेहरा डल नजर आने लगता है। चेहरे पर मेकअप भी सही से नहीं लग पाता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इन्हें रिमूव करवाती हैं। साथ ही पार्लर में जाकर इसके लिए हजारों रूपये भी खर्च करती हैं।
हालांकि, मार्केट में भी फेशियल हेयर रिमूवर मौजूद हैं। लेकिन यह त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आपको त्वचा पर नेचुरल चीजों का उपयोग करना चाहिए।
आप फेस पैक की मदद से भी चेहरे पर मौजूद बालों को हटा सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको दर्द भी कम होगा और त्वचा को नुकसान भी नहीं होगा।
चने के आटे से बनाएं पैक (Face Pack For Removing Facial Hair)

चने का आटा यानी बेसन का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर करती हैं। इसे लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसी तरह आप चने के आटे के साथ कुछ चीजें मिलाकर पैक बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 4 चम्मच चने का आटा
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच क्रीम
- 2-3 चम्मच दूध
बनाने का तरीका
- किसी छोटी कटोरी में 4 चम्मच चने का आटा, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच क्रीम और 2-3 चम्मच दूध डालें।
- इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि अगर यह पेस्ट पतला हो गया हो बाल नहीं हटेंगे।
- इसलिए ऊपर दी गई पर्याप्त मात्रा का ही इस्तेमाल करें।
लगाने का तरीका

- इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
- फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब आपको पेस्ट हार्ड फील होने लगे, इसका मतलब है कि अब इसे हटाने का वक्त आ गया है।
- इसे बालों की ग्रोथ के विपरित दिशा में खींचकर निकालें।
- पहली बार में ही बाल नहीं हटेंगे, लेकिन इससे बालों की रूट्स सॉफ्ट हो जाते हैं। (ग्लोइंग स्किन के लिए पैक)
- इसलिए इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं।
- आप इस पैक का नियमित रूप से चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: पार्लर नहीं जा पा रही हैं तो घर पर ही इन 5 तरीकों से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाएं
एग व्हाइट पैक से हटाएं बाल (How To Make Egg White Mask)

अंडा त्वचा से लेकर बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- अंडे का सफेद भाग
- 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च
- 1 चम्मच चीनी
बनाने का तरीका
- एग व्हाइट फेस पैक बनानेके लिए सबसे पहले अंडे के सफेद भाग को अलग कर लें।
- फिर इसमें 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च और 1 चम्मच चीनी डालें।
- इसे चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें, ताकि इसका गाढ़ा पेस्ट बन जाए।
- लीजिए तैयार है आपका फेशियल हेयर रिमूवल पैक।
इसे भी पढ़ें:चेहरे के अनचाहे बालों का रामबाण इलाज है ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
लगाने का तरीका
- इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें।
- फिर जब आपको त्वचा पर कसाव महसूस होने लगे तब इस पैक को हटा लें।
- अगर आप अच्छे रिजल्ट्स चाहती हैं तो कम से कम आधे घंटे के बाद ही पैक को हटाएं।
- इसका इस्तेमाल कर पाएंगे चेहरे से बाल हट जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & the daily star
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।