Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

बिना मेकअप के इन फेस मास्क के इस्तेमाल से पाएं कोरियन जैसी ग्लास स्किन

फेस मास्क त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। कोरियन जैसी स्किन पाने के लिए त्वचा पर नेचुरल चीजों का उपयोग कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-05-25, 11:55 IST
how to make face mask for korean glass skin

आजकल कोरियन स्किन केयर के बारे में काफी चर्चा की जाती है। कोरियन महिलाओं की त्वचा बेहद चमकदार होती है। ग्लास स्किन पाने के लिए वह अपनी त्वचा पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं, जिसके उपयोग से उनकी स्किन दाग रहित नजर आती है। क्या आप भी बिना मेकअप के कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में फेस मास्क शामिल करने चाहिए।

त्वचा के लिए फेस मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं। बाजार में हर स्किन टाइप के अनुसार मास्क मिल जाते हैं, लेकिन इनमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आपको इनके उपयोग से बचना चाहिए। आप घर पर भी फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए कौन-से मास्क फायदेमंद होंगे।

दही से बनाएं मास्क

how to use curd for korean glass skin

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जिससे त्वचा एक्सफोलिएट हो जाती है। जब त्वचा से डेड स्किन हट जाती है तब रंगत निखरने लगती है। दही के उपयोग से ड्राई स्किन की समस्या भी नहीं होती है। इसलिए आप मास्क के रूप में दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट रखने और ग्लोइंग स्किन में मदद करता है।

क्या चाहिए?

  • दही
  • गुलाब जल
  • शहद

क्या करें?

  • फेस मास्क के लिए दही में गुलाब जल और शहद की कुछ बूंदें डालें।
  • अब इसे चम्मच की मदद से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है ग्लास स्किन के लिए फेस मास्क।

इसे भी पढ़ें:Korean Glass Skin Treatment: इस ट्रीटमेंट से पाएं शीशे जैसी चमकदार त्‍वचा

कैसे करें इस्तेमाल?

  • फेस मास्क का उपयोग करने से पहले चेहरा धो लें।
  • अब एक ब्रश की मदद से मास्क को चेहरे पर लगा लें।
  • जब यह मास्क सूख जाए तब ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। (ग्लास स्किन के लिए फेशियल कैसे करें)

इसे भी पढ़ें:चाहती हैं कोरियन महिलाओं जैसी ग्लोइंग स्किन तो घर पर बनाएं ये K प्रोडक्ट्स

चावल का आटा

चावल के आटे से फेस मास्क बनाया जा सकता है। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच ऐलोवेरा
  • 3 चम्मच चावल का आटा
  • ठंडा पानी

क्या करें?

  • एक बाउल में 3 चम्मच चावल का आटा, 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल और ठंडा पानी मिलाएं।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि यह पेस्ट में बदल जाए।
  • अब इस मास्क का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें।

इन मास्क के फायदे

  • ऑयली स्किन के लिए चावल का आटा फायदेमंद होता है। यह आपके चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है।
  • त्वचा को ब्राइट बनाने के लिए भी आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आपके चेहरे पर जलन हो रही है तो चावल का आटा और एलोवेरा जेल लाभकारी होगा।

शहद आएगा काम

how to use honey for korean glass skin

क्या चाहिए?

  • शहद

क्या करें?

  • शहद को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें।
  • कुछ देर बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।
  • शहद के रोजाना उपयोग से आपकी स्किन चमकने लगेगी।

ये भी जानें

  • चेहरे को हेल्दी रखने के लिए फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें। आप चावल की मदद से घर पर ही आसानी से फेस मिस्ट बना सकती हैं।
  • त्वचा पर मुंहासे न हो, इसके लिए ग्रीन टी से अपने चेहरे को वॉश करें। यह आपकी स्किन को जवां रखने में भी मदद करेगा।
  • सीटीएम प्रोसीजर जरूर फॉलो करें। यह स्किन केयर का अहम हिस्सा है। अगर आप अपने चेहरे को साफ नहीं रखेंगी तो इससे स्किन ग्लो कैसे करेगी। गंदगी के कारण ही चेहरे पर मुंहासे होते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।