Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

Eid Skincare: ईद पर चाह‍िए चांद-सा न‍िखार, तो एक रात पहले चेहरे पर लगा ये खास चीज

Eid 2026: ईद हर किसी के लिए खास होती है। इस दिन हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और फ्रेश दिखे। अगर आप भी ईद पर बिना ज्यादा खर्च किए नेचुरल तरीके से चांद सा न‍िखार पाना चाहती हैं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िसे आपको ईद से एक रात पहले ही करना होगा। सुबह आपकी स्‍क‍िन एकदम ग्‍लोइंग नजर आएगी।
Updated:- 2026-03-19, 20:13 IST
eid skincare tips

Glowing Skin Tips: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में इस महीने का खास महत्व होता है। जब रमजान का महीना पूरा होता है तो ईद मनाई जाती है। ईद की तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी जाती है। लड़कियां अपने स्टाइल को लेकर खास एक्साइटेड रहती हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप, ज्वेलरीज तक, सब कुछ उनका स्पेशल होता है। हालांकि, इन तैयारियों की भागदौड़ के बीच स्किन डल हो जाती है।

ऐसे में जब ईद के दिन हम भले ही तैयार हो जाते हैं लेकिन चेहरा थका-थका सा लगता है। अगर आप चाहती हैं कि ईद (Eid 2026) पर आपकी स्किन पर चांद सा निखार आए तो लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक आसान सा नुस्खा बताया है जिसे बस आपको ईद की एक रात पहले करना होगा। आइए जानते हैं उस आसान से तरीके के बारे में-

eid skincare (2)

रात में करें ये काम

ईद से एक रात पहले आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको कच्चे दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाना होगा। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को सादे पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- Apple Peel for Glowing Skin: फेंकने के बजाय सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्‍तेमाल, शीशे जैसा चमक जाएगा चेहरा

लगाने के बाद क्या करें?

फेस पैक हटाने के बाद चेहरे को मॉइस्चराइज जरूर करें। इससे स्किन पूरी रात हाइड्रेट रहेगी। जब आप सुबह सोकर उठेंगी तो आपकी स्किन में चांद सा निखार आएगा।

क्या हैं इस पैक के फायदे?

आपको बता दें कि कच्चे दूध और शहद का इस्तेमाल स्किन केयर में सालों से इस्तेमाल होता आ रहा है। हमारी दादी-नानी भी इसका इस्तेमाल करने की सलाह देती थीं। कच्चा दूध जहां स्किन को साफ करने में मदद करता है, चेहरे की गंदगी और डलनेस कम करता है, वहीं शहद स्किन को नमी देता है। इससे हमारी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: गोल्‍डन नि‍खार पाने के ल‍िए बस करें यह काम, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्‍लो

इन बातों का रखें ध्यान

  • फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को धो लें
  • स्किन बहुत सेंसिटिव है तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • पैक को केवल 10 से 15 मिनट के लिए ही लगाएं
  • इस पैक को लगाने के बाद रातभर अच्छी नींद लें

eid skincare (1)

सुबह क्या करें?

ईद वाले दिन सुबह उठकर सिर्फ ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन और भी फ्रेश लगेगी। इसके बाद थोड़ा सा क्रीम या सनस्क्रीन लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

करें ये काम

  • पानी पीते रहें ताकि चमक बरकरार रहे
  • बहुत ज्यादा ऑयली फूड खाने से बचें
  • सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं

तो अगर आप भी ईद पर चांद सा निखार पाना चाहती हैं तो एक रात पहले ये काम जरूर करें। सुबह ग्लोइंग स्किन देखकर आप खुद हैरान हो जाएंगी। 

यह भी पढ़ें- Homemade Facial: ₹10 रुपये में घर पर करें फेश‍ियल, म‍िलेगा पार्लर जैसा न‍िखार

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
भारत में ईद कब मनाई जाएगी?
भारत में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।