करवा चौथ से पहले आजमाएं एक्सपर्ट का बताया ये स्किन केयर, सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा के लिए हैं बेस्ट

हर साल महिलाओं को करवा चौथ के व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन अधिकतर महिलाएं श्रृंगार कर अपनी खूबसूरती को भी बढ़ती हैं। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप करवा चौथ के दिन खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।
चंदन पाउडर फेस पैक -
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक करवा चौथ से पहले अधिकतर महिलाएं कई तरह के स्किन केयर फॉलो करती हैं। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ तक अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो अब आप एक खास फेस पैक का घर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह फेस पैक आपके चेहरे से टैनिंग हटाने में मदद करेगा और स्किन को सॉफ्ट बनाएगा। एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आप चंदन पाउडर और दही का इस्तेमाल कर घर पर एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- चंदन पाउडर
- दही
- गुलाब जल
- एलोवेरा जेल
फेस पैक बनाने का तरीका -
घर पर रहकर आप आसानी से चंदन पाउडर से फेस पैक बना सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में चंदन पाउडर निकाल लें।
उसके बाद इसमें थोड़ा दही मिक्स करें और थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स कर दे।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल
अब इसको अच्छी तरीके से मिक्स कर दें और उसमें गुलाब जल भी मिला दें।
अब आपका चंदन पाउडर फेस पैक बनकर तैयार है।
आप इसे अपने चेहरे पर 30 से 40 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे न सिर्फ आपका चेहरा चमकदार बनेगा, बल्कि स्किन से सम्बंधित परेशानी भी कम होगी। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले, उसके बाद इसे अप्लाई करें थोड़ी देर चेहरे पर लगाकर रखे, थोड़ी देर के बाद दोबारा चेहरे को धो सकती हैं। आप इस फेस पैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कुछ हफ्तों में आपके चेहरे पर ग्लो दिखने लग सकता है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।