Eyeliner Look: कौन सा आईलाइनर लुक रहेगा बेस्‍ट? यहां जानें

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप भी आइलाइनर लगाते वक्‍त लेख में बताए गए तरीकों को अपना सकती हैं। किस तरह की आंखों के शेप में कैसा आइलाइनर लगाना चाहिए, यह लेख में जानें। 

easy hacks for winged eyeliner pics

किसी का चेहरा एक सा नहीं होता है और चेहरे को युनिक बनाते हैं आंख, नाक, होंठ और आइब्रो के शेप। हमारे फीचर्स ही हमारा लुक तय करते हैं और इन्‍हें संवारने के लिए अब हमारे पास बहुत सारे विकल्‍प हैं। हम ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स के इस्‍तेमाल से ही अपने फेशियल फीचर्स को सुधार सकते हैं। आंखों के भी अलग-अलग शेप होते हैं और इन्‍हें और भी ज्‍यादा खूबसूरत बनने के लिए आप आइलाइनर का सहारा ले सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस तरह की आंखों की शेप में कैसा आइलाइनर लुक अच्‍छा लगता है। अगर आपको भी आइलाइनर लगाने का शौक है तो आपको भी यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

कितने प्रकार के होते हैं आंखों के शेप

1- बादाम के शेप की आंखें

2- हूडेड शेप आई शेप

3- राउंडेड आई शेप

4- क्‍लोज सेट आई शेप

5- मोनोलिड आई शेप

बादाम के शेप की आंखें

winged eyeliner hacks ()अगर आपकी आंखों का आकार बादाम के शेप जैसा है तो आपको बता दें कि इस आई शेप को सबसे खूबसूरत माना जाता है। आप इस तरह की आंखों में आइलाइनर से कई तरह के प्रयोग कर सकती हैं। इन आंखों को बड़ा दिखाने की जरूरत नहीं होती है, मगर इनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने हैं तो आप आइलाइनर से आउटर कॉर्नर पर विंग निकाल सकती हैं।

मोनोलिड आई शेप

how to use swipe card for eyelinerमोनोलिड आई शेप बहुत ही छोटा होता है और आमतौर पर इस तरह के आई शेप को संवारना बहुत कठिन होता है। आपको कई ऐशियन देशों के लोगों के आईशेप इस तरह के मिल जाएंगे। भारत में पूर्वी राज्‍यों की महिलाओं की आंखें भी कभी-कभी इसी शेप में पाई जाती हैं। इसके लिए आपको आंखों के इनर कॉनर से मोटा आइलाइनर लगाते हुए आंखों के आउटर कॉनर तक लाना चाहिए और लाइन को और मोटा कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:परफेक्ट आई मेकअप के लिए इन आईलाइनर हैक्स का लें सहारा

क्‍लोज सेट आई शेप

अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आपको आइलाइनर इस तरह लगाना चाहिए कि वह बड़ी नजर आए। आमतौर पर क्‍लोज सेट आई शेप ऐसा ही होता है। कई बार इस तरह की आंखों में एक आंख छोटी और एक आंख बड़ी होती है। इस तरह की आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आपको इनर कॉर्नर में पतली और आउटर कॉर्नर पर मोटी लाइन बनाते हुए आइलाइनर लगाना चाहिए। इससे आपकी आंखें बड़ी नजर आने लग जाएंगी।

राउंडेड आई शेप

how to use fork for eyelinerगोल आंखें भी बहुत खूबसूरत होती है और इनके साथ भी प्रयोग किया जा सकता है और मन चाहा आकार दिया जा सकता है। आप इस तरह की आंखों के शेप को बादाम शेप दे सकती हैं। इसके लिए आपको इनर कॉनर पर मोटा आइलाइनर लगाना है और जैसे-जैसे आप आउटर कॉर्नर पर आएं रेखा को पतला करती जाएं। इससे आपकी आंखें और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं।

हूडेड शेप आई शेप

इस तरह का आई शेप इनर और आउटर दोनों कॉर्नर से नोकीला होता है। आप इस शेप को और खूबसूरत बनने के लिए जैसा शेप है वैसी ही पतली सी आइलाइनर की आउट‍लाइन बना सकती हैं। आप इस तरह की आंखों के शेप में बहुत मोटा आइलाइनर न लगाएं। इससे आपकी आंखें छोटी नजर आने लग जाएंगी। आंखों बड़ा दिखाने के लिए आप दोनो कॉर्नर पर छोटे से विंग्‍स निकाल सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP