Anti-Tanning Body Scrub: हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें ये एक खास स्क्रब, टैनिंग से मिलेगी राहत

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही महिलाएं टैनिंग का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन पर होने वाली टैनिंग की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास होममेड स्क्रब के बारे में बताएंगे, जो बॉडी से टैनिंग कम करने में मदद करेगा।
घर पर तैयार करें खास होममेड स्क्रब
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी गर्मी में होने वाली टैनिंग और कालेपन की वजह से परेशान रहती हैं। इसे ठीक करने के लिए वे कई बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अब आपको टैनिंग की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अब आप घर पर कम समय में आसानी से एक खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इस स्क्रब को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
स्क्रब बनाने के लिए सामग्री-
- संतरे के छिलके का पाउडर
- कॉफी पाउडर
- नारियल का तेल
- नींबू का रस
- लैवेंडर ऑयल
यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: बालों को बनाना है घना और चमकदार? घर पर मिनटों में तैयार करें ये 'जादुई तेल'
स्क्रब बनाने का तरीका
- स्क्रब बनाने का तरीका बहुत सरल और आसान है।
- इसे बनाने के लिए एक कटोरी में संतरे के छिलके का पाउडर निकालें।
- अब इसमें थोड़ा कॉफी पाउडर मिक्स कर दोनों को मिला लें।
- दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें थोड़ा नींबू का रस और लैवेंडर ऑयल मिलाएं।
- सभी सामग्री को फेंटें और इसमें थोड़ा नारियल तेल मिक्स करें।
- इस पेस्ट हो थोड़ी देर तक फेंटते रहे, जब गाढ़ा हो जाएं, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- यह खास होममेड स्क्रब आपकी बॉडी से जमी टैनिंग को कम करने में मदद करेगा।
- आप इसका एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप इसे पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी से करवा चौथ पर चमकाएं अपना चेहरा, एक्सपर्ट का बताया ये उपाय आएगा बेहद काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।