Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:55 PM IST

Homemade Hair Oil for Summer: गर्मी के मौसम में बालों से जुड़ी परेशानी होगी कम, बस शामिल करें ये खास घर बना तेल

Homemade Hair Oil for Summer: अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने बालों की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं और हेयर फॉल को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास हेयर आयल बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका। 
Updated:- 2026-04-05, 11:30 IST
image

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी वर्किंग वुमन या हाउस वाईफ हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के एक ऐसे खास तेल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

गर्मियों में ऐसे करें बालों की केयर

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी रोजाना गर्मी में ऑफिस या काम पर जाती हैं और ऐसे में रोजाना प्रदूषण का सामना करती हैं, तो अब इस प्रदुषण की वजह से बाल खराब होने का डर कम रहेगा, क्योंकि आज हम आपको एक खास होममेड आयल के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। इस खास तेल को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

ha

तेल बनाने के लिए सामग्री

तेल बनाने का तरीका

  • इस तेल को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले करी पत्ता को धुप में सूखा लें।
  • अब एक शीशे की बॉटल में करी पत्ते दाल दें, इसमें थोड़े मेथी दाने भी मिक्स कर दें।
  • अब इन दोनों सामग्री के ऊपर अरंडी का तेल और जैतून का तेल मिक्स कर दें।

    o

  • अब आपका खास होममेड आयल बनकर तैयार है।
  • इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ा देगा।
  • इसे आप अपने बालों पर कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें।
  • उसके बाद हेयर वाश कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।