नवरात्रि से लेकर दिवाली तक अब त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में त्योहारों का नाम सुनते ही महिलाएं खुश हो जाती हैं। महिलाएं फेस्टिवल पर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी फेस्टिवल पर मेकअप करती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे मेकअप ट्रेंड के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों काफी महिलाओं के बीच पॉपुलर हैं।
मोनिका खुल्लर (Monica Khullar) जो की मैक्स फैक्टर के एचओडी हैं, उन्होंने बताया की इन दिनों अधिकतर महिलाएं 'मोनोक्रोम मेकअप' को फॉलो करना पसंद कर रही हैं, ऐसे में अगर आप भी इस नए ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आप जान लें की मोनोक्रोम मेकअप होता क्या है और अब यह अधिकतर महिलाओं को क्यों पसंद आ रहा है।
त्योहार के इस सीजन में, मेकअप का सबसे नया ट्रेंड 'मोनोक्रोम मेकअप' काफी चर्चा में है। इसका मतलब है कि आंखों, गालों और होंठों पर एक ही रंग का इस्तेमाल कर पूरा मेकअप कम्पलीट करना। एक ही रंग से किया हुआ मेकअप बहुत ही क्लासी और स्टाइलिश लुक देता है। इसको पसंद करने की वजह है कि एक ही कलर से आप पूरा मेकअप कर सकती हैं, जो की आसान होता है। ऐसे में अब आप घर पर ही इस तरह के ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं।
1. इस मेकअप को घर पर करने के लिए आप सबसे पहले स्किन को साफ करके हल्का फाउंडेशन लगाएं।
2. इसके बाद अपने पसंद के रंग का आईशैडो आंखों पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के लिए अलसी का ऐसे करें इस्तेमाल, दाग धब्बे भी होंगे साफ और फेस बनेगा चमकदार
3. इसे अंदर की तरफ हल्का और बाहर की तरफ गहरा करें।
4. यही नहीं अगर आप पार्टी लुक चाहती हैं, तो इसमें थोड़ा शिमर मिला सकती हैं।
5. इसके बाद जिस रंग का आंखों पर आईशैडो लगाया है, उसी रंग से मिलते-जुलते रंग का ब्लश गालों पर लगाएं।
6. इन दोनों के बाद आप सेम रंग की लिपस्टिक अपने होठों पर लगाएं।
7. आप चाहें तो मैट या ग्लॉसी फ़िनिश वाली लिपस्टिक चुन सकती हैं।
8. इस मेकअप को घर पर करना बेहद आसान है, क्योंकि आपको कई रंगों के बारे में नहीं सोचना पड़ता।
9. इस तरह के मेकअप को आप पूजा-पाठ या शाम की पार्टी में कर सकती हैं।
10. अगर आप सही स्किन टोन के हिसाब से कलर चुनेगी, तो आपका लुक बेहद परफेक्ट लगेगा।
11. आप चाहें तो अपने मेकअप के हिसाब से एक्सेसरीज का कलर भी मिलता जुलता रख सकती हैं।
12. इस तरह से आप कम मेहनत में आसानी से मोनोक्रोम मेकअप घर पर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।