Dead Skin के लिए आजमाएं एक्सपर्ट का बताया ये खास स्क्रब, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी डेड स्किन की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर पर रहकर एक खास स्क्रब तैयार कर कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-29, 11:42 IST
image

डेड स्किन की वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती है। यह उनके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है। इस वजह से भी अधिकतर महिलाएं मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं डेड स्किन कम करने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर एक खास स्क्रब तैयार कर डेड स्किन को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से स्क्रब बनाने का खास तरीका। 

डेड स्किन के लिए स्क्रब

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी डेड स्किन की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर कम खर्च में और कम समय में एक खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इस स्क्रब को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

Untitled design (89)

स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

स्क्रब बनाने का तरीका

इस खास स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को हल्का दरदरा पीस लें और अब इस पाउडर में पूरा नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच दही मिक्स कर दें, फिर सभी सामग्री को आपस में मिला लें और  ऊपर से शहद डाल कर इन्हें अच्छी तरह फेंट लें। अब आपका स्क्रब बनकर तैयार है।

Untitled design (88)

इन बातों का रखें ध्यान

इस स्क्रब को आप अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे पर कच्चा दूध लेकर हल्के हाथों से दोबारा मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। अगर आप इस स्क्रब का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- ओपन पोर्स के लिए करें ये 2 काम, कम खर्च में मिल सकती है राहत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।