चेहरे पर ग्लो पाने के लिए संतरे के छिलके से तैयार करें ये फेस पैक, जानें फायदे

चेहरा पर कोई दाग-धब्बे नजर आते हैं, तो हम सबसे पहले अपनी पार्लर वाली दीदी को याद करते हैं। उनसे कई सारे अलग-अलग ट्रीटमेंट को करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी नहीं चाहते हैं कि चेहरे पर किसी तरह का कोई दाग नजर आए। इसके लिए जरूरी है कि आप सही चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल करें। संतरे के छिलके इनमें से एक है। इसका इस्तेमाल भी आप चेहरे पर कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आपका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
त्वचा के लिए संतरे के फायदे
- चेहरे पर अगर टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज ज्यादा होती हैं, जो त्वचा के कालेपन को दूर करता है।
- त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए संतरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चेहरे की ड्राईनेस को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करें।
- त्वचा की डेड स्किन को हटाने के लिए भी आप संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बनाएं हुए फेस पैक से चेहरे की चमक दोगुनी हो जाएगी।
संतरे के छिलके से बनाएं फेस पैक
- इसके लिए पहले आपको छिलके को छीलकर रखना होगा।
- इसे आपको अच्छे से धूप में सुखाना है।
- अब इसे एक मिक्सी जार में डालना है।
- इसमें 1 कप दूध और 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से ग्राइंड करना है।
- इसके बाद इसे एक कटोरी में निकाल लेना है।
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin Face Pack: अब रुखी नहीं मुलायम और खिली-खिली नजर आएगी त्वचा, ट्राई करें ये 5 मिनट में बनने वाला फेस पैक
इस तरह इस्तेमाल करें फेस पैक
- इस फेस पैक को लगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करना है।
- इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
- इसे 20 मिनट चेहरे पर सूखने दें।
- इसके बाद इसे पानी से साफ करें।
- इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
- इसे लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Face Pack: ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए लगाएं ये फेस पैक, जानें फायदे
इस तरीके से आपका चेहरा साफ हो जाएगा। साथ ही, आपकी स्किन पर ड्राईनेस भी कम हो जाएगी। बस आपको लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। साथ ही, एक बार एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।