Glowing Skin Face Pack: अब रुखी नहीं मुलायम और खिली-खिली नजर आएगी त्वचा, ट्राई करें ये 5 मिनट में बनने वाला फेस पैक

त्वचा की खूबसूरती के लिए जरूरी है कि आप सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। इसके लिए अलग-अलग प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है। इसकी वजह से हम बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर निखार नजर नहीं आता है। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके को ट्राई कर सकती हैं। उनका नुस्खा स्किन के लिए अच्छा होगा। साथ ही, चेहरे पर निखार नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप फेस पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
चेहरे के लिए फेस पैक बनाने की सामग्री

- केसर- रंग के लिए
- मलाई- 2 चम्मच
- गुलाबजल- 2 चम्मच
फेस पैक बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसके लिए आपको एक कटोरी में मलाई लेनी है।
- फिर इसमें केसर को गुलाबजल में मिक्स करें।
- अब इसे मलाई के मिक्सर में डालें।
- इसके बाद इसे एक जार में डाल लें।
इस तरह अप्लाई करें फेस पैक
- फेस पैक लगाने के लिए आपको चेहरे को अच्छे से साफ करना है।
- इसके बाद इसमें इस फेस पैक को अप्लाई करना है।
- अब चेहरे पर इस फेस पैक को सूखने दें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से साफ करें।
- इसे लगाने से चेहरे की ड्राईनेस दूर हो जाएगी। साथ ही, चेहरा साफ नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन के लिए रामबाण है बेसन और नीम, ऐसे करें इस्तेमाल
फेस पैक लगाने के फायदे

फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। साथ ही, ड्राई नजर नहीं आती है। इसे आप रोजाना अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इसमें मौजूद मलाई में नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है। इससे स्किन हेल्दी रहती है। वहीं केसर को लगाने से चेहरे की पिगमेंटेशन कम हो जाती है। वहीं गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए। इस तरह के फेस पैक को अप्लाई करके आप चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Face Cleanup: बदलते मौसम में गुम हो गई है चेहरे की रौनक, तो इस खास क्लीनअप से मोतियों की तरह चमक जाएगा आपका चेहरा
ये घर पर बनाए गए फेस पैक नेचुरल चीजों से तैयार किए जाते हैं। इससे चेहरा साफ नजर आता है। साथ ही किसी तरह की कोई परेशानी नजर नहीं आती है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। बस आपको पैच टेस्ट करने की जरूरत है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।