herzindagi
image

घर का ये नुस्खा बालों की पतली चोटी को कर सकता है मोटा, जानें तरीका

लंबे बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन जब उनकी केयर करने की बात आती है, तो हमारे पास समय नहीं होता है। इसके लिए आपको जरूरत है। ऐसे नुस्खे की जिसे ट्राई करके आप बालों की चोटी को मोटा कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-08, 18:09 IST

लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। लेकिन आजकल के बदलते लाइफस्टाइल की वजह से बालों का ध्यान हम नहीं रख पाते हैं। ऐसे में हमारे बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में हम महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी बाल सही नहीं होते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे तरीके को ट्राई करें, जिससे आपके बाल मोटे हो जाएं। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं। ये घरेलू तरीका है। जिसे ट्राई करके आपके बाल अच्छे नजर आएंगे।

हेयर स्प्रे बनाने के लिए सामग्री

Hair spray

  • चावल- 2 चम्मच
  • चाय पत्ती- 1 चम्मच
  • लौंग - 5 से 6
  • पानी- आधा कप

हेयर स्प्रे बनाने का तरीका

Hair care ideas (3)

  • इसके लिए आपको एक कटोरी लेनी है।
  • अब इसमें चावल लेने हैं।
  • फिर इसमें आपको चाय पत्ती डालनी है।
  • इसके बाद इसमें लौंग डालें और पानी डालकर इसे अच्छे से भिगोकर 2 दिन के लिए रखें।
  • जब ये सारी चीजें अच्छे से भीग जाएं तो इसे छलनी से छान लें।
  • अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्कैल्प के लिए बनाएं हेयर स्प्रे

इस तरह करें स्प्रे का इस्तेमाल

  • आपको इसके लिए बालों को अच्छे से ब्रश करना है।
  • इसके बाद इसे अपने बालों में स्प्रे करना है।
  • इसे आपको बालों के स्कैल्प में अच्छे से स्प्रे करना है।
  • इसके बाद बालों में मसाज करनी है।
  • इसे 15 मिनट लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से साफ करें। इसे लगाने से आपके बाल मोटे हो जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: क्लीनिंग में भी काम आ सकता है हेयर स्प्रे,जानें ये अमेजिंग हैक्स

इस तरह के हेयर स्प्रे को आप बालों में रोजाना भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों को इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आसानी से आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

साथ ही, चाहें तो स्टोर करके भी रख सकते हैं। इसके बाद आपको बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आपको बालों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है, तो आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इससे आपको सही तरीके से चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका पता चल जाएगा। साथ ही, बाल झड़ने भी कम हो जाएंगे।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरुर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।