Lice Remedies: सिर से जुएं भगाने के लिए ये घरेलू उपाय होंगे कारगर

Home Remedies For Lice: स्कूल जाने वाले बच्चों के सिर में सबसे ज्यादा जुएं होती हैं। साथ ही उन लोगों को भी यह समस्या होती है, जिनका स्कैल्प इची होता है। जूं सिर में अंडे देती है और वह खून भी चूसती है। यह स्कैल्प पर बिल्कुल चिपक जाती हैं, जिससे इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है।
क्या आपके भी सिर में जुएं हो गई हैं? इसके कारण कई बार आपको शर्मिंदा होना पड़ता है? आप अपना पसंदीदा हेयरस्टाइल भी नहीं बना पाती हैं? आपको इस समस्या को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसा क्या किया जाए, जिससे जूं सिर से भाग जाए।
जुएं होने के कारण (Causes Of Lice)
- जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आते हैं जिसके सिर में जुएं हैं तो आपको भी यह समस्या हो सकती है।
- सिर को साफ ना रखा जाए तो जुएं हो सकती हैं।
- किसी दूसरे की कंघी, हैट और रबर बैंड का इस्तेमाल करने से भी यह परेशानी होने लगती है।
लैवेंडर ऑयल का करें इस्तेमाल (How To Use Lavender Oil For Lice)
आवश्यक सामग्री
- 2-4 चम्मच लैवेंडर ऑयल
- 2-4 चम्मच टी ट्री ऑयल
क्या करें?
- लैवेंडर ऑयल के साथ टी ट्री ऑयल का मिश्रण जुओं के लिए लाभकारी होता है।
- बस बराबर मात्रा में दोनों तेल को मिक्स कर लें।
- फिर इसे अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।
- आप चाहें तो रात भर तेल लगाकर सो सकती हैं या फिर कुछ घंटों बाद सिर धो लें। (झड़ते बालों के लिए उपाय)
- हफ्ते में दो से तीन बार तेल के इस मिश्रण को बालों में लगाने से यह समस्या कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:बरसात के मौसम में बालों में जुएं की समस्या दूर करने के उपाय
उड़द की दाल (How To Use Urad Daal For Lice)
आवश्यक सामग्री
- मुट्ठी भर उड़द की दाल
- तिल का तेल
क्या करें?
- गैस पर एक पैन को गर्म होने के लिए रख दें।
- फिर इसमें तिल का तेल डालें।
- अब इसमें उड़द की डालकर कम आंच पर कुछ मिनट तक पका लें।
- इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसे अपने बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद सिर धो लें।
- इसका उपयोग रोजाना करें।
इसे भी पढ़ें:मानसून के मौसम में बालों में पड़ गई है जूं तो ये घरेलू उपाय होंगे बेहद असरदार
एप्पल साइडर विनेगर दिखाएगा कमाल (How To Use Apple Cider Vinegar For Lice)
त्वचा और बालों दोनों के लिए एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद होता है। अगर आपके सिर में जूं हो गई है तो आप इसका उपयोग कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदें
- नारियल का तेल
क्या करें
- एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदे लें।
- इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगा लें।
- जब बाल सूख जाएं तब नारियल का तेल लगाएं।
- इसे बालों में रातभर लगा रहने दें।
- अगली सुबह गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
- हफ्ते में दो बार इसे बालों में लगाने से जुएं कम हो जाती हैं।
नोट: बालों में किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।