Golden Glow Facial: घर पर रखी चीजों से करें Golden Glow Facial, रोशनी चोपड़ा से जानें तरीका

Face Care Tips For Women: चेहरे पर निखार पाने के लिए हम कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार के मिलने वाले प्रोडक्ट को लगाने से कुछ ही समय के लिए ग्लो रहता है। ऐसे में आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर गोल्डन ग्लो लाएं। इसके लिए आप टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के तरीके को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा साफ नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से घर पर गोल्डन ग्लो फेशियल को ट्राई कर सकती हैं।
फेशियल के लिए सामग्री

- बेसन- 2 चम्मच
- नारियल का तेल- 1 चम्मच
- हल्दी- चुटकीभर
- कच्चा दूध- आधा कप
फेशियल पैक बनाने का तरीक
- इसके लिए आपको एक कटोरी में बेसन लेना है।
- इसमें नारियल तेल, हल्दी पाउडर और कच्चा दूध मिक्स करना हैय़
- फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
- इसके बाद इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाना है।
- इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें।
- इसके बाद इसे चेहरे पर से साफ करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में चाहिए गजब का ग्लो, बस स्किन टाइप के अनुसार लगाएं आम और शहद का फेस पैक
फेशियल पैक को हटाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसके लिए आपको 20 मिनट तक इंतजार करना है।
- फिर इस फेस पैक को आपको हल्के हाथों से रब करके साफ करना है।
- इसे ज्यादा टाइट हाथों से रब न करें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
- फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- इससे आपके चेहरे का ग्लो लंबे समय तक बना रहेगा।
- बस आपको इसे लगाने के तुरंत बाद बाहर नहीं निकलना है। इसे लगाने के बाद आपको कुछ समय चेहरे को पॉल्यूशन से बचाकर रखना है।
इसे भी पढ़ें: Besan Face Pack: आप भी इस्तेमाल करती हैं बेसन से बना फेस पैक, तो इस एक चीज को जरूर करें शामिल
इस तरह से आप अपने चेहरे पर गोल्डन निखार ला सकती हैं। लेकिन आप इन चीजों लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे पर नेचुरली निखार आता है। साथ ही, आप इसका इस्तेमाल कभी भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको पैच टेस्ट करना जरूरी है। साथ ही, आपकी स्किन किस टाइप की है इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। इससे आपकी स्किन हेल्दी नजर आएगी। इसे बस सही तरीके से लगाएं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।