कंसीलर का इस्तेमाल डार्क सर्कल से लेकर पिगमेंटेशन तक को छिपाने के लिए किया जाता है। यही कारण है कि कंसीलर अब मेकअप का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके अलावा कंसीलर के इस्तेमाल से फेस पर यूनिफॉर्म फिनिशिंग आती है जो मेकअप लुक को और भी सुंदर बनाती है। लेकिन कंसीलर का इस्तेमाल केवल डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन को छिपाने के लिए ही नहीं किया जाता है। आप कंसीलर का इस्तेमाल चीकबोन्स पर भी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कंसीलर को आप अपनी चीकबोन्स पर कैसे उपयोग कर सकती हैं।
अगर आप भी किलर चीकबोन्स चाहती हैं तो इसके लिए आपको कंसीलर से जुड़े कुछ हैक्स के बारे में जानना होगा। इन हैक्स की मदद से आप बड़ी आसानी से किलर चीकबोन्स
कंसीलर का इस्तेमाल करने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि कंसीलर होता क्या है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कंसीलर कुछ हद तक फाउंडेशन के समान होता है। लेकिन कंसीलर फाउंडेशन से थिक होता है। आपको हमेशा अपने चेहरे फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाना चाहिए ताकि आपका मेकअप लुक खराब न हो।
यह विडियो भी देखें
अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप लुक परफफेक्ट हो तो आपको कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा कंसीलर की मदद से आप अपने चेहरे की पिगमेंटेशन को कवर कर सकती हैं। यही नहीं कंसीलर से फ्लॉलेस लुक भी मिलता है। लेकिन अगर आपको यह नहीं पता होगा कि कंसीलर (कंसीलर का इस्तेमाल करने के तरीके) का इस्तेमाल कैसे और कहां किया जाना चाहिए तो इससे आपका मेकअप लुक खराब हो सकता है। लेकिन आज हम आपको कंसीलर का सही तरीके से इस्तेमाल करना सिखाएंगे, जिससे आपको मनचाहा लुक मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कंसीलर को लगाने का सही तरीका।
इसे भी पढ़ें:अपनी स्किन टोन के मुताबिक ऐसे चूज करें सही कंसीलर
अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल या पिगमेंटेशन है तो आपको अपनी आंखों के नीचे कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन भले ही आपके चेहरे पर ज्यादा पिगमेंटेशन नहीं है तब भी आप कंसीलर का उपयोग कर सकती हैं। कंसीलर का इस्तेमाल करने से आपके आंखों के आसपास का एरिया ब्राइटेन दिखेगा। हालांकि, अपनी आंखों के नीचे कंसीलर का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतें। कंसीलर ज्यादा न लगाएं, इससे आपका मेकअप लुक खराब हो सकता है। कंसीलर लगाने का सही तरीका है अपनी उंगली की नोक से अपनी आंखों के नीचे थोड़ा सा कंसीलर लगाना। इसके बाद कंसीलर को डैब करें।
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर कंसीलर लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मेकअप नहीं होगा खराब
जिन लोगों के नाक के आसपास पिगमेंटेशन होती है, उन्हें कंसीलर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। कंसीलर को अपनी नाक के चारों ओर लगाएं और फिर स्पॉन्ज की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब आपके नाक के आसपास का एरिया एक दम परफेक्ट नजर आएगा।
जेल या पैलेट की मदद से अपने आइब्रो को शेप देने के बाद आप आइब्रो के ऊपर और नीचे कंसीलर लगा सकती हैं। कंसीलर को उसी दिशा में लगाएं जिस दिशा में आपकी आइब्रो है। ब्लेंडिंग स्पॉन्ज की मदद से कंसीलर को ब्लेंड करें।
आपको अपनी चीन के सेंटर पर भी कंसीलर लगाना चाहिए। हालांकि, चीन पर थोड़ा ही कंसीलर लगाएं और इसे उंगली या स्पॉन्ज की मदद से ब्लेंड कर लें। अब आपका चिन हाइलाइट होगा।
ज्यादातर एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि कंसीलर को अपने चेहरे पर लगाने के लिए स्पॉन्ज या कंसीलर एप्लीकेटर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि उंगली से चेहरे पर कंसीलर लगाने से इंफेक्शन हो सकता है। लेकिन अगर आप स्पॉन्ज का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको इसे सैनिटाइज जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो स्पॉन्ज को आसानी से घर पर धो भी सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।