Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

चेहरा ही नहीं, पैर भी नजर आएंगे खूबसूरत; कम खर्च में ऐसे मिलेगा पार्लर जैसा फुट केयर

DIY Foot Care Remedy: चेहरे की खूबसूरती पर तो हम सभी ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों की देखभाल करना भी जरूरी है वरना पैर काले और खुरदुरे नजर आने लगते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपको पार्लर जैसा फुट केयर मिल सकता है।
Updated:- 2026-05-05, 20:44 IST
DIY foot care remedies

चेहरे की खूबसूरती पर तो लगभग सभी महिलाएं ध्यान देती हैं, लेकिन अक्सर पैरों पर हमारा ध्यान नहीं जाता है और यही वजह है कि काले और खुरदुरे पैर हमारी शर्मिंदगी की वजह बनते हैं। कभी टैनिंग, कभी रूखी स्किन तो कभी फटी एड़ियों की वजह से हमारे पैर अच्छे नहीं दिखते हैं और अक्सर इसका एहसास हमें काफी देर से होता है। सच यह है कि साफ, मुलायम और खूबसूरत पैर आपकी लुक को और भी खास बना देते हैं। पैरों की सही देखभा करने के लिए या पैरों क खूबसूरत और मुलायम बनाने के लिए आपको पार्लर जाकर महंगा पैडीक्योर कराने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कम खर्च में अपने पैरों को पार्लर जैसा ट्रीटमेंट दे सकती हैं। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पैरों की देखभाल कर सकती हैं और इन्हें आपको अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।

घर पर पैरों को पार्लर जैसा मुलायम और खूबसूरत कैसे बनाएं?

easy and natural ways to keep your feet soft

  • आपको पैरों को कुछ देर गुनगुने पानी में भिगोना चाहिए। ऐसा आप हफ्ते में 1-2 बार करें। एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और कुछ बूंदे शैंपू मिलाएं। इसमें नींबू का रस मिलाएं और पैरों को लगभग 15 मिनट इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद फुट स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें।
  • आप पैरों को आराम देने के लिए नमक के पानी में भी पैरों को भिगो सकती हैं।
  • नहाने के बाद अक्सर हम हाथों को मॉइश्चराइज करते हैं, लेकिन पैरों पर भी बॉडी मॉइश्चराइज लगाना जरूरी है।
  • इससे पैरों की गंदगी, बैक्टीरिया और डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी। आप घर पर ही चीनी और नारियल तेल का स्क्रब बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डेड स्किन हटाकर पैरों को स्मूद बनाता है।
  • अगर आपके पैर रूखे हो जाते हैं या एड़ियां फट रही हैं, तो आप नारियल तेल, कोई अच्छी फुट क्रीम या एलोवेरा जेल से मसाज करें। इससे टैनिंग भी दूर होती है।
  • अगर पैरों से दुर्गंध आती है, तो गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर पैरों को उसमें कुछ देर डुबोकर रखें। इससे पैरों से दुर्गंध नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें- Instant Glow Face Pack: पार्लर जाने की जरूरत खत्म, 10 मिनट में पा सकती हैं फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग चेहरा

easy and natural ways to keep feet soft

  • अगर आपके घुटने बहुत अधिक काले हो रहे हैं, तो आप नींबू की स्क्रबर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कई बार नाखूनों के आस-पास की स्किन फटने लगती है। इसका भी ध्यान रखें। नाखूनों को ट्रिम करती रहें।
  • हफ्ते में एक बार शहद और दही मिलाकर पैरों पर लगा सकती हैं। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
  • आप हफ्ते में एक बार इस रूटीन को फॉलो करेंगी, तो घर पर ही आप पार्लर जैसा फुट केयर पा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से काले हो गए हैं होंठ? 10 रुपये में घर पर बनाएं Natural Pink Lipstick

 

नोट- यूं तो पैरों की देखभाल करने के ये तरीके पूरी तरह से नेचुरल है, लेकिन सभी की त्वचा प्राकृतिक चीजों की तरफ भी अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया देती है। ऐसे में किसी भी नई चीज का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट से सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।