Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

क्या बढ़ती गर्मी के कारण पतले होने लगते हैं बाल?

बालों की देखभाल करने के लिए आपको सबसे पहले हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। वहीं हेयर टाइप को भी जानना जरूरी होता है।
Updated:- 2024-06-04, 20:30 IST
hair thinning in summer

खूबसूरत और घने बाल हम सभी पाना चाहते हैं। इसके लिए आप और हम न जाने कितने ही तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। बालों में किसी तरह के प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट को करने से पहले आपको अपने हेयर टाइप और टेक्सचर को समझना बेहद जरूरी होता है। वहीं मौसम के साथ-साथ बालों का टेक्सचर भी बदलता है और इसी प्रकार इनकी जरूरत भी बदल जाती है।

बदलते मौसम में गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और ऐसे में बालों के टेक्सचर में भी बदलाव होते हैं। वहीं एक सवाल यह भी है क्या गर्मी के मौसम में हीट वेव के चलते क्या बाल पतले होने लगते हैं। तो आइये जानते हैं जानते हैं क्या सच में गर्मी के कारण बाल पतले हो जाते हैं या ये केवल एक मिथ है।

बालों के पतले होने के क्या कारण होते हैं?

hair damage due to heat

जरूरी नहीं है कि केवल गर्मी के कारण ही बाल पतले होते हैं, बल्कि बालों के पतले होने के कई कारण होते हैं। इनके पतले होने का कारण होरमोंस का बदलना भी होता है। वहीं मौसम के बदलने से भी बाल झड़ने लगते हैं। जैसे कि सबसे ज्यादा बाल मानसून के समय झड़ते लगते हैं जिसके कारण बाल पतले नजर आने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Hair: बेजान बालों में जान डालने का काम करेगा यह घरेलू चीजों से बना यह तेल, मिलेंगे अनेक फायदे

क्या गर्मी के वजह से भी बाल पतले हो जाते हैं?

  • बढ़ती गर्मी के कारण बाल हीट होने के वजह से डैमेज हो जाते हैं। 
  • बालों के डैमेज होने के वजह से यह जड़ों से कमजोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से बेजान नजर आते हैं और इनमें बाउंस लगभग खत्म हो जाता है।
  • वहीं बढ़ती गर्मी के चलते हेयर फॉलिकल भी नए बाल नहीं उगा पाती हैं, जिसकी वजह से भी बाल घने नहीं रहते हैं और पतले नजर आने लगते हैं।

 इसे भी पढ़ें: बेजान त्वचा में जान डालेगा घर में मौजूद चीजों से बना यह फेस पैक

कैसे करें बालों की रक्षा ?

hair care

  • ऐसे तो गर्मी के प्रभाव से बालों को बचाया नहीं जा सकता है, लेकिन बालों की देखभाल करने के लिए आप एसपीएफ वाले हेयर सीरम का इस्तेमाल घर से बाहर निकलने से पहले कर सकती हैं। 
  • इसके अलावा आप जितना हो सके धूप में निकलना अवॉयड ही करें।
  • वहीं घर से बाहर निकलते समय सर को किसी स्कार्फ या कपड़े से कवर करना बिल्कुल भी न भूलें।

 

अगर आपको बालों से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।