Sun Tanning Remedies: सनटैन कम करने के लिए रसोई की ये 2 चीजें हैं बेस्ट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सूरज की तेज किरणों और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा का रंग काला पड़ने लगता है। यह आजकल आम समस्या हो गई है। चेहरे, हाथों और गर्दन पर जमी टैनिंग के कारण त्वचा का रंग ही बदल जाता है। साथ ही चेहरा बेजान नजर आता है। इसके लिए बाजार में मिलने वाले डी-टैन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत महंगे मिलते हैं। ऐसे हम अक्सर उन्हीं को इस्तेमाल करते हैं, ताकि त्वचा की रंगत को सुधार सकें। इस बार आप बाजार के प्रोडक्ट नहीं, बल्कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें, जो आपके चेहरे को साफ साफ कर सकती हैं। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इस नुस्खे को शेयर किया है, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
बेसन और टमाटर का इस्तेमाल
आप टैनिंग हटाने के लिए बेसन और टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है। साथ ही स्किन भी इवन दिखने लगती है। आइए बताते हैं आपको किस तरह इसे तैयार करें और चेहरे पर अप्लाई करें।

बेसन और टमाटर से बनाएं फेस पैक
- इसके लिए आपको सबसे पहले टमाटर के छिलके और पल्प को अलग रखना है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि फेस पैक बनाने के लिए पल्प का इस्तेमाल किया जाएगा।
- इसे एक कटोरी में डालें।
- फिर इसमें 1 चम्मच बेसन को ऐड करें।
- इसके बाद हल्का पानी डालकर इसका पेस्ट बनाएं, जो चेहरे पर इस्तेमाल किया जाएगा।
- फिर आपको इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर अप्लाई करना है।
यह भी पढ़ें- Tanning Face Pack: चेहरे की टैनिंग को करना है कम तो घर पर बनाएं ये 2 फेस पैक, जानें इसे बनाने का तरीका
बेसन और टमाटर के फेस पैक को कैसे करें अप्लाई?
- इसके लिए चेहरे को साफ करें।
- फिर इसे टैनिंग वाले चेहरे पर लगाएं।
- इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- अब चेहरे को पानी से साफ करें।
- इस तरह से आप फेस पैक को लगाकर चेहरे की टैनिंग को कम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
इस तरह से आप चेहरे की टैनिंग को कम कर सकती हैं, जिसे लगाने के बाद महंगी क्रीम को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे तुरंत बनाएं और चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि ग्लो बना रहे। आपको इसे ट्राई करना चाहिए, ताकि चेहरे का निखार बना रहे। चेहरे पर इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें और एक्सपर्ट राय भी जरूर लें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय भी जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।