होंठों को मुलायम रखेगा घर पर बना यह लिप स्क्रब

होंठों की देखभाल करने के लिए आप घर में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आपको रोजाना लिप केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।

diy lip scrub using honey at home in hindi

होंठ हमारे चेहरे का एक बेहद खास हिस्सा होते हैं। वहीं हम सभी चाहते हैं कि हमारे होंठ हमेशा गुलाबी नजर आए और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के लिप केयर रूटीन को भी फॉलो करते हैं। कई बार हमारे होंठ खुदरे जाते हैं। इसका एकमात्र कारण लोकल लिपस्टिक का इस्तेमाल करना हो सकता है। क्या आप जानती हैं कि होंठों को मुलायम बनाने के लिए आप घर में रखी चीजों से लिप स्क्रब बनाकर भी कर सकती हैं?

अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं घर में मौजूद शहद की मदद से लिप स्क्रब बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे ताकि आप भी पा सकें गुलाबी और मुलायम होंठ।

आवश्यक सामग्री

honey for lips

  • शहद
  • कच्चा दूध
  • कॉफी

शहद के फायदे

  • एक स्टडी के मुताबिक होंठों को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होंठों को हाइड्रेटेड बनाने में मदद करती है।
  • शहद आपकी लिप्स की स्किन में इलास्टिसिटी बरकरार रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें :40 की उम्र के बाद भी होंठ दिखेंगे गुलाबी और जवां, अपनाएं ये टिप्‍स

कॉफी के फायदे

  • कॉफी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।
  • साथ ही कॉफी पाउडर धूप से होने वाले स्किन डैमेज से भी बचाता है।
  • इसका इस्तेमाल स्किन की गंदगी को खत्म करडेड सेल्स को रिमूव करने के लिए भी किया जाता है।

कच्चे दूध के फायदे

  • कच्चा दूध आपके लिप्स को मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
  • साथ ही कच्चा दूध लिप्स को नमी देने का काम भी करता है।
इसे भी पढ़ें :ओवर स्क्रबिंग के बाद स्किन डैमेज को ऐसे करें रिपेयर

कैसे करें इस्तेमाल ?

lips

  • होंठों के मुलायम बनाने के लिए एक बाउल में कम से कम 2 चम्मच शहद डालें।
  • इसमें करीब एक चौथाई कप कच्चे दूध की मिलाएं।
  • साथ ही इसमें आप करीब एक चौथाई चम्मच कॉफी की मिलाएं।
  • इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करके होंठों पर लगा लें।
  • अब हल्के हाथों से करीब 5 मिनट तक आप इसे होंठों पर मसाज करें।
  • करीब 10 मिनट के बाद आप अपने होंठ पानी की मदद से साफ कर लें।
  • इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 बार तक लगा सकती हैं।

अगर आपको होंठों को मुलायम बनाने के लिए घर पर लिप स्क्रब बनाने का तरीका और उसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP