DIY: कद्दू से बने इस होममेड हेयर मास्क से पाएं खूबसूरत और शाइनी बाल

कद्दू का इस्तेमाल कई तरह से खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता है। खासतौर पर कद्दू का बालों पर इस्तेमाल दो मुहें बालों की समस्या को समाप्त करके बालों को पुनर्जीवित करने में मदद करता है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कद्दू के पल्प में कुछ चीज़ें मिलाएं और हेयर मास्क तैयार करें जिससे बालों की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं किस तरह से कद्दू का हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है और कैसे इसका इस्तेमाल बालों को खूबसूरत बना सकता है।
आवश्यक सामग्री
- पका कद्दू - 100 ग्राम
- ओटमील - 2 चम्मच
- नारियल का तेल- 4 चम्मच
- व्हॉइट बटर (बटर से बने हेयर मास्क) - 2 चम्मच
- जैतून का तेल- 4 चम्मच
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- कद्दू का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को छीलकर उसे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में पीसकर पल्प तैयार करें।
- इस पल्प को एक बाउल में निकाल लें और इसमें ओट मील, व्हॉइट बटर,जैतून का तेल और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें जिससे सारी सामग्रियां अच्छी तरह से मिक्स हो जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों के लिए मेथी के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल
इस्तेमाल का तरीका
- इस हेयर पैक को अपने पूरे बालों में जड़ों से लेकर टिप तक अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- बालों को शॉवर कैप से ढक लें जिससे ये हेयर पैक बालों पर अच्छी तरह से असर करे।
- आधे घंटे तक हेयर पैक बालों पर लगा रहने दें।
- जब पैक सूखने लगे तब शॉवर कैप हटाकर बाल नॉर्मल तापमान वाले पानी से धुलें।
- किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धुलें और पैक अच्छी तरह से बालों से हटा लें।
- इस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से बालों से संबंधित कई समस्याओं जैसे बालों के दोमुहे होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
हॉट ऑयल ट्रीटमेंट
इस हॉट ऑयल ट्रीटमेंट के लिए आपको थोड़े से नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी ताकि आपके बालों को कद्दू में मौजूद विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स के अधिक से अधिक फायदे मिल सकें। नारियल तेल और कद्दू के तेल का कॉम्बिनेशन बालों के लिए एक दम परफेक्ट है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।
कैसे बनाएं हॉट ऑयल
- नारियल और कद्दू के तेल की बराबर मात्रा लेकर एक साथ गर्म करें।
- इस तेल को धीमी आंच पर कुछ सेकेंड्स के लिए गर्म करें और इसे एक बाउल में शिफ्ट कर लें।
- इस तेल से बालों की अच्छी तरह से मसाज करें।
- इस तेल को बालों की जड़ों से लेकर टिप तक हल्के हाथों से लगाएं।
- गरम पानी लें और उसमें एक टॉवल डिप करके पानी निचोड़ दें और टॉवल अपने बालों पर लपेट लें।
- लगभग 15 मिनट तक बालों को ढका रहने दें।
- इस तेल का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें और खूबसूरत बाल पाएं।
इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ हेड मसाज ही नहीं, इन तरीकों से भी विंटर हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है तेल
कद्दू से बने मास्क का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद लाभदायक है लेकिन अगर आपके सिर की त्वचा अधिक संवेदनशील है, तो इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।