Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए घर पर बना सकते हैं फेस टोनर, जानें तरीका और फायदे

चेहरे की त्वचा को नैचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए आपको सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2023-07-10, 04:00 IST
diy homemade face toner to get korean like glass skin in hindi

ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना बदल रहे हैं और कुछ न कुछ नया मार्केट में देखने को नजर आ ही जाता है। त्वचा की देखभाल करने के लिए हम मार्केट से कई सारे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आजकल कोरियन ग्लास स्किन को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स भी मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स को बनाने में न जाने कितनी ही तरह के केमिकल से भरी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो स्किन को बेजान बना सकता है। 

बता दें कि स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए पोर्स की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए आपको फेस टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइये जानते हैं कि कैसे आप घर में मौजूद चीजों की मदद से आसानी से फेस टोनर बना सकती हैं और कोरियन जैसी ग्लास स्किन पा सकती हैं।

आवश्यक सामग्री 

aloe vera korean skin

  • एलोवेरा जेल 
  • गुलाब जल 

एलोवेरा जेल के फायदे 

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

गुलाब जल के फायदे 

  • गुलाब जल एक नेचुरल टोनर होता है।
  • बता दें कि गुलाब जल पोर्स का साइज बड़ा होने से रोकता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा को लचीला रखने के लिए बेहद लाभदायक साबित होते है।

 इसे भी पढ़ें : कोरियन मेकअप से जुड़ी ये बातें आपके आएंगी काम, वेडिंग सीजन के लिए करें ट्राई

टोनर बनाने का तरीका 

korean glass skin toner

  • सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा के पौधे से पत्तों को निकाल लें और छीलकर उसमें से जेल को निकाल लें।
  • इसमें आप करीब आधा छोटा कप गुलाब जल डालें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप स्प्रे बोतल में डाल लें।
  • चेहरे पर कुलिंग इफेक्ट पाने के लिए इसे फ्रिज में रख दें और थोड़ी देर बाद निकाल लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसका इस्तेमाल आप चेहरे को फेस वॉश से धोने के बाद करें।
  • आप स्प्रे बोतल या कॉटन पेड की मदद से इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।

 

 

अगर आपको कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए घर पर टोनर बनाने का तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।