लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। लेकिन यह तभी अच्छे लगते हैं। जब यह घने और काले होते हैं। ऐसे में हमें मन करता है कि हम अलग-अलग तरह के हेयरस्टाइल को क्रिएट करें। साथ ही, उनकी सही केयर करें। लेकिन यह तभी हो सकता है, जब आप अपने छोटे बालों की अच्छे से केयर करेंगी। उन्हें हेल्दी रखने बाद ही वो लंबे और घने नजर आएंगे। इसके लिए आपको किसी भी बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। बल्कि इसके लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें और हेयर स्प्रे बनाएं।
इसका नुस्खा अपने इंस्टाग्राम पर मास्टर शेफ अरुणा विजय ने शेयर किया है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। आपको बता दें कि ये मजेदार खाने की रेसिपी के साथ-साथ ब्यूटी से जुड़ी चीजों को शेयर करती रहती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं, इनके तरीके के बारे में, जिससे आप घर पर हेयर स्प्रे तैयार कर सकती हैं।
हेयर ग्रोथ स्प्रे के लिए सामग्री
- गुड़हल के पेड़े की पत्तियां- 15
- करी पत्ता- 15
- नीम की पत्तियां-15
- रोजमेरी स्टेम
- मेथी दाना- 1 चम्मच
हेयर ग्रोथ स्प्रे बनाने का तरीका (Hair Growth Spray At Home)
View this post on Instagram
- बालों को लंबा और घना करने के लिए आप बाजार में मिलने वाले स्प्रे का नहीं बल्कि घर पर बनाएं गए स्प्रे का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए आपको गुड़हल के पेड़े की पत्तियां, करी पत्ता, नीम की पत्तियां और रोजमेरी स्टेम को साफ पानी से साफ करना है।
- इसके बाद एक पैन लेना है। इसमें 2 कप पानी डालकर इनमें यह सभी चीजे मिक्स करनी है। इसके साथ आपको मेथी दाना भी डालना है।
- अब इन सारी चीजों को 20 मिनट के लिए अच्छे से बॉयल करना है। जबतक इन सभी चीजों का सत पानी में न आ जाए।
- इसके बाद इसे ठंड़ा करना है। जब यह ठंड़ा हो जाए तो इसे एक स्प्रे बोतल में डालकर रखना है।
इस तरह इस्तेमाल करें हेयर ग्रोथ स्प्रे (Tips To Apply Hair Growth Spray)
- जब आप इसे ठंड़ा कर लेंगी, तो इसके बाद इसे एक स्प्रे बोतल में डालें।
- फिर इसे रोजाना रात को सोते समय अपने बालों में लगाएं और स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें।
- इससे आपको अपने बालों के स्कैल्प पर अप्लाई करना है। इससे आपके बाल लंबे और घने नजर आएंगे।
- इसका इस्तेमाल आप चाहें, तो बालों को वॉश करने से 30 मिनट पहले भी कर सकती हैं। इससे भी आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
मास्टर शेफ अरुणा विजय के बताए गए इस तरीके से आप घर पर हेयर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इसे लगाने से बारिश के मौसम में आपके बाल कम झड़ेंगे। साथ ही, स्कैल्प मजबूत रहेगा। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।
इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होते हैं हेयर मिस्ट और कैसे करें इन्हें इस्तेमाल
नोट: बालों में किसी भी नए चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, ताकि आपके बालों की कम न हो।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों