DIY: दालचीनी से बने इस होममेड फेस पैक के इस्तेमाल से एक्ने स्कार्स से पाएं छुटकारा

हमारे किचन में बहुत सी ऐसी सामग्रियां मौजूद होती हैं, जिनके इस्तेमाल से हम अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इन सामग्रियों में से मुख्य रूप से किचन के मसाले सौंदर्य निखारने का काम करते हैं। ऐसे ही मसालों में से एक है दालचीनी का इस्तेमाल। दिखने में लकड़ी की तरह का ये मसाला कई तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है और त्वचा को बेदाग़ निखार प्रदान करने में मदद करता है।
यही नहीं दालचीनी से तैयार फेस पैक के इस्तेमाल से पिम्पल्स और पिम्पल्स के दाग- धब्बों से भी पूरी तरह से निजात पाया जा सकता है। आइए जानें किस तरह से दालचीनी चेहरे को निखारने में मदद करती है।
दालचीनी के त्वचा के लिए फायदे
दालचीनी के बहुत से त्वचा लाभ हैं जो इसे स्किनकेयर के लिए एक अद्भुत मसाले के रूप में दिखाते हैं। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं और इसलिए यह मुंहासों के लिए एक मुख्य सामग्री के रूप में कार्य करता है। पिंपल्स या एक्ने की समस्या से परेशान किसी भी व्यक्ति के लिए दालचीनी के एंटीबैक्टीरियल गुणों की तरह काम करता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। दालचीनी के तेल का इस्तेमाल भी मुहांसों की समस्या से निजात पाने में मददगार साबित होता है। दालचीनी का इस्तेमाल न केवल एक्ने बल्कि इसके निशानों से भी छुटकारा दिलाता है। दालचीनी पाउडर में शहद मिलाकर इस्तेमाल करने से एक्ने स्कार्स से छुटकारा मिलता है।
दालचीनी का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- दालचीनी पाउडर -1 /2 चम्मच
- ओट्स मील - 1 चम्मच
- गुलाब जल -1 चम्मच
- नींबू का रस -4 -5 बूंदें
इसे जरूर पढ़ें:DIY: घनी पलकों और खूबसूरत आंखों के लिए ट्राई करें ये होममेड सीरम
बनाने का तरीका
- एक बाउल में ओटमील डालें और उसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार करें।
- सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
- सारी सामग्रियों को आपस में मिलाकर फेस पैक तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका
- फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ़ करें।
- पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से फेस पैक अप्लाई करें।
- खासतौर पर एक्ने वाले स्थान पर फेस पैक अप्लाई करें।
- इस फेस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें।
- 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
- अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो दालचीनी का फेसपैक सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
- इस मास्क में ओट्स आपकी त्वचा में तेल को कम करने में मदद करता है और किसी भी मौजूदा नमी को अवशोषित करता है।
- जिससे चेहरे के एक्ने और एक्ने के निशानों से छुटकारा पाया जा सकता है।
- इस फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बाद करें।
वैसे तो ये फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक है लेकिन चेहरे पर दालचीनी के इस्तेमाल से चेहरे की संवेदनशील त्वचा में जलन भी हो सकती है और कई बार इसका इस्तेमाल चेहरे पर दानों और खुजली का कारण भी बन सकता है। इसलिए दालचीनी के फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें या इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।