DIY: बियर से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं एक्ने से छुटकारा और बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हमेशा से ही घरेलू नुस्खे कारगर साबित होते हैं। चाहे त्वचा की खूबसूरती निखारनी हो या फिर बालों को खूबसूरत बनाना हो, घरेलू फेस पैक्स और हेयर मास्क कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं। ऐसे ही होममेड फेस पैक में से एक है बियर से बनाया जाने वाला फेस पैक।
बियर का इस्तेमाल आमतौर पर सेहत के लिए हानिकारक होता है ,लेकिन इसका त्वचा पर इस्तेमाल करने से त्वचा कोकई विकारों जैसे एक्ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। यही नहीं इसमें कुछ घरेलू चीज़ें मिलाकर तैयार किया गया फेस पैक त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और त्वचा में कसाव लाता है। आइए जानें त्वचा पर इसके फायदों और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में।
बियर के त्वचा के लिए फायदे

बियर का इस्तेमाल हर तरह की त्वचा के लिए लाभकारी है। जहां एक ओर ऑयली त्वचा पर इसके इस्तेमाल से ऑयल कण्ट्रोल होता है और एक्ने की समस्या कम होती है, वहीं ड्राई स्किन पर नमी बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल चेहरे के लिए लाभकारी होता है। यह त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और स्किन को वाइटनिंग इफ़ेक्ट देने के साथ त्वचा में कसाव भी लाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की एजिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसमें अच्छी मात्रा में ऐंटिऑक्सिडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को भीतर से क्लीन करके रौनक प्रदान करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: जैतून के तेल से बने इस ओवरनाइट फेस मास्क से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन
बियर का फेस पैक
आवश्यक सामग्री

- बियर- 1 चम्मच
- सादा दही- 1 चम्मच
- जैतून का तेल-1 चम्मच
- एग व्हॉइट -1
बनाने का तरीका
- इन सभी सामग्रियों को एक कटोरे में मिलाएं।
- ध्यान रखें सारी सामग्रियां अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उसमें एग व्हॉइट मिलाएं।
- कम से कम आधे मिनट तक इस पैक को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- बियर फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ़ करें।
- चेहरा साफ़ करने के लिए आप क्लीन्ज़र या कच्चे दूध (कच्चे दूध से लाएं निखार) का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- पूरे चेहरे और गर्दन पर फेस पैक अच्छी तरह से लगाएं।
- ध्यान रहे कि फेस पैक सामान लेयर के रूप में लगा होना चाहिए।
- 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाए रखें।
- 15 मिनट बाद चेहरा अच्छी तरह से पानी से धो लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार करें।
- इसके इस्तेमाल से त्वचा से एक्ने की समस्या दूर हो जाएगी और त्वचा में ग्लो आएगा।
बियर फेस पैक के फायदे

बियर में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाये जाते हैं इसलिए इसे फेस पैक में मिलाना त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। यह त्वचा के ph लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। अगर त्वचा का ph नियंत्रित नहीं होता है तो इसका सीधा प्रभाव चेहरे की त्वचा पर साफ़ दिखाई देने लगता है। इससे या तो त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली हो जाती है, जिससे एक्ने होने लगते हैं, या फिर वह बहुत ही ज्यादा रूखी हो जाती है। ऐसे में बियर त्वचा के ph लेवल को बैलेंस करके त्वचा के विकारों को दूर करता है। इस फेस पैक में इस्तेमाल किये गए दही से त्वचा की टैनिंग कम होती है, वहीं जैतून का तेल त्वचा की नमी बरकरार रखता है, जिससे रूखी त्वचा भी चमकदार दिखती है और चेहरे से रिंकल्स की समस्या दूर हो जाती है। एग व्हॉइट, त्वचा में कसाव लाने का काम करता है जिससे त्वचा समय से पहले बूढ़ी और बेजान नज़र नहीं आती है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: बियर से बने इस ओवरनाइट हेयर मास्क से पाएं शाइनी बाल
बियर से बनाया गया ये होममेड फेसपैक पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका त्वचा पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें या विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।=
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।