herzindagi
image

सेब के सिरके से घर पर ही बनाएं टोनर, टाइट होंगे पोर्स

अगर आप अपने पोर्स को नेचुरली टाइटन करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सेब के सिरके की मदद से खुद घर पर ही टोनर बना सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2025-04-20, 08:00 IST

हम सभी स्मूथ और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी स्किन से जुड़ी किसी ना किसी तरह की समस्या का सामना हम सभी को करना पड़ता है। अगर आपको लगातार ओपन पोर्स या ऑयली स्किन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और उसके लिए आप एक नेचुरल उपाय की खोज में हैं तो ऐसे में आप सेब के सिरके का इस्तेमाल करें। सेब का सिरका हम सभी की किचन में मौजूद होता ही है, लेकिन साथ ही साथ यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। दरअसल, इसमें नेचुरल एसिड्स और एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं, जो पोर्स को टाइट करने और स्किन के पीएच को बैलेंस करने में मदद करती हैं।
अगर आप सेब के सिरके को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहती हैं तो इसकी मदद से टोनर बनाना यकीनन एक अच्छा आइडिया है। यह होममेड टोनर ना केवल आपके पोर्स को टाइटन करने में मदद करेगा, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है। आप सेब के सिरके के अलावा कुछ बेहद ही सिंपल चीजों की मदद से इसे आसानी से बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको घर पर ही सेब के सिरके की मदद से टोनर बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रही हैं-

सेब का सिरका और ग्रीन टी से बनाएं टोनर

DIY apple cider vinegar toner

यह टोनर उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जिनकी स्किन ऑयली या एक्ने प्रोन है। जहां ग्रीन टी स्किन को ठंडक देती है, वहीं, सेब का सिरका पोर्स को टाइटन करता है।

इसे भी पढ़ें-Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर

आवश्यक सामग्री

  • 1 भाग सेब का सिरका
  • 2 भाग ठंडी की हुई ग्रीन टी

कैसे इस्तेमाल करें-

  • सबसे पहले ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा कर लें।
  • अब आप इसमें सेब का सिरका मिलाएं।
  • फेस क्लीन करने के बाद कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।
  • टी-ज़ोन मसलन नाक, माथा, ठुड्डी पर ज्यादा फोकस करें।

toner making diy expert

सेब का सिरका और खीरे के रस से बनाएं टोनर

apple cider vinegar toner

एक बेहद ही रिफ्रेशिंग टोनर है, जो स्किन को लाइट फील करवाता है। जहां खीरा स्किन को ठंडक और नमी देता है, वहीं सेब का सिरका पोर्स को साफ और टाइट करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच सेब का सिरका
  • 3 चम्मच खीरे का रस

कैसे इस्तेमाल करें-

  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
  • अब आप इसमें सेब का सिरका डालकर मिक्स करें।
  • तैयार टोनर को फ्रिज में रखें और हर रोज़ फेस वॉश के बाद लगाएं।

सेब के सिरके और एलोवेरा की मदद से बनाएं टोनर

श्ह एक बेहद ही मॉइश्चराइजिंग टोनर है, जो आपकी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखता है। जहां एलोवेरा स्किन को नमी देता है, वहीं गुलाब जल ठंडक देता है। इसके अलावा, सेब का सिरका हल्के से पोर्स को टाइट करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 चम्मच सेब का सिरका
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

कैसे इस्तेमाल करें

  • सबसे पहले सभी सामग्री को आपस में मिक्स कर लें।
  • अब आप अपने फेस को क्लीन करें।
  • क्लीन करने के बाद कॉटन पैड की मदद से इसे लगाएं।
  • यह टोनर हर स्किन टाइप के लिए अच्छा है। यहां तक सेंसिटिव स्किन पर भी इसे अप्लाई किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- तुलसी, गुलाब और खीरे से बनाएं देसी टोनर, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।