herzindagi
k beauty and indian beauty

क्या आपको पता है कोरियन और इंडियन मेकअप के बीच का अंतर, जानें क्या है पॉपुलर

<span style="font-size: 10px;">इंडियन महिलाएं ग्लैम मेकअप लुक्स को पसंद करती हैं। वहीं कोरियन महिलाएं ग्लोइंग लुक को ज्यादा महत्व देती हैं।&nbsp;</span> <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-05-26, 10:59 IST

दुनियाभर में कोरियन स्किन केयर के बाद कोरियन मेकअप का दबदबा है। इन दिनों भारत में कोरियन मेकअप प्रोडक्ट काफी ट्रेंड में है। के पॉप और के ड्रामा की बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ महिलाएं कोरियन मेकअप स्टाइल को फॉलो करना पसंद कर रही हैं। खूबसूरत और गॉर्जियस दिखने के लिए अधिकतर महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन हर महिला का मेकअप करने का अंदाज और तरीका अलग-अलग होता है। इसी तरह दो देशों की महिलाओं का मेकअप करने का अंदाज भी डिफरेंट होता है। ऐसे ही कोरिया और इंडिया में दो अलग-अलग मेकअप ट्रेंड को फॉलो किया जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कोरियन और इंडियन मेकअप के बीच क्या अंतर है? क्या कोरियन मेकअप को इंडियन महिलाएं कैरी कर सकती हैं?

कोरियन vs इंडियन आई मेकअप

korean or indian makeup

कोरियन और इंडियन मेकअप करने के तरीके में काफी अंतर है। कोरियन महिलाएं जहां नेचुरल मेकअप लुक पसंद करती हैं वहीं इंडियन महिलाओं को ग्लैम मेकअप लुक जाता भाता है। कोरियन महिलाएं क्यूट मेकअप को लुक ज्यादा महत्व देती हैं। उनके आई मेकअप की बात करें तो उनकी आंखें छोटी होती हैं वहीं आइब्रो बड़ी होती है। ऐसे में वह आंखों को बड़ा दिखाने के लिए ब्राउन आईशैडो का यूज करती हैं। आइलिड पर लाइट आईशैडो और पतला लाइनर लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करती हैं। अगर इंडियन आई मेकअप की बात करें तो भारतीय महिलाएं काजल का इस्तेमाल करती हैं साथ ही मोटा लाइनर लगाती हैं। इससे बोल्ड आई लुक मिलता है।

के ब्यूटी ट्रेंड

के ब्यूटी यानी कोरियन मेकअप ट्रेंड की बात करें तो कोरियाई महिलाएं क्यूट और स्वीट लुक को काफी पसंद करती हैं। वह चेहरे पर कम से कम मेकअप प्रोडक्ट का यूज करती है। उन्हे लाइट और ग्लोइंग मेकअप करना पसंद होता है। कोरियन महिलाएं आई मेकअप के लिए लाइट कलर जैसे ब्राउन, ऑरेंज शेड का इस्तेमाल करती हैं वहीं लिप ग्लॉस की मदद से अपना लुक कंप्लीट करती हैं।

इंडियन महिलाओं को कैसा मेकअप पसंद है

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

यह विडियो भी देखें

इंडियन महिलाएं भी सिंपल मेकअप को पसंद करती हैं। भारतीय महिलाएं स्किन टोन और फेस कट के अनुसार मेकअप करना पसंद करती हैं। अधिकतर महिलाएं आई मेकअप का अधिक ध्यान रखती है। खासकर काजल का उपयोग करना अधिकतर महिला को पसंद है। ताकि वह गॉर्जियस नजर आएं।

इसे भी पढ़ेंःएक्सपर्ट से जानें ये आसान ब्यूटी और मेकअप टिप्स

कोरियन और इंडियन लिप मेकअप

कोरियन लड़कियों के लिप्स पतले होते हैं वह लाइट कलर की लिपस्टिक या फिर लिप बाम लगाना पसंद करती हैं। उन्हें ग्लॉसी लिप्स अधिक पसंद होते हैं। वहीं इंडियन महिलाएं रेड और मैरून कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। लिपस्टिक के अलावा भारतीय महिलाएं लिप लाइनर का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर न्यूड शेड लिपस्टिक की बात करें तो इंडिया में पिंक, बाउन, मैरून न्यूड शेड काफी पॉपुलर हैं। वहीं कोरियन महिलाएं लाइट शेड यूज करना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़ेंःपरफेक्ट और फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन टिप्स और ट्रिक्स का रखें ध्यान

ये है कोरियन और इंडियन मेकअप स्टाइल का फर्क

View this post on Instagram

A post shared by Song hyekyo (@kyo1122)

कोरियन और इंडियन लड़कियों में मुख्य अंतर मेकअप करने का तरीका है। कोरियन महिलाए स्किन पर लाइट ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं वहीं इंडियन महिलाएं स्किन टोन के अनुसार चेहरे पर क्रीम और फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं। कोरियन महिलाएं नेचुरल लुक के लिए लाइट पिंक ब्लश का यूज करती हैं वहीं इंडियन महिलाएं आई मेकअप पर अधिक ध्यान देती हैं।

क्या इंडियन महिलाएं फॉलो कर सकती हैं?

कोरियन स्किन केयर टिप्स के साथ-साथ मेकअप ट्रेंड को भी फॉलो किया जा सकता है। इंडियन महिलाएं भी स्वीट और क्यूट लुक के लिए लिप बाम और सॉफ्ट पिंक ब्लश का यूज कर सकती हैं। इसके अलावा कोरियन महिलाओं को तरह लाइट ग्लिटर शेड आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कोरिया और इंडिया दोनों ही देशों की ब्यूटी और मेकअप के तरीके में काफी अंतर है। जोकि दोनों देशों के मेकअप ट्रेंड को अलग-अलग करता है। बता दें कि इंडियन और कोरियन लड़कियां दोनों ही BB क्रीम का इस्तेमाल करती है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।