Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए करें घर पर बनी इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल

खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा पाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं किसी भी चीज को त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले आप किसी स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Updated:- 2023-04-21, 17:48 IST
dead skin removal face scrub at home in hindi

हम सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए हम आए दिन कई तरह के पार्लर के चक्कर भी लगाते हैं और नए से नए तरह के स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं। वहीं गर्मियों का मौसम आ गया है। ऐसे में चेहरे की त्वचा धूप और बढ़ती गर्मी के कारण बेजान हो जाती है और त्वचा की उपरी लेयर पर डेड स्किन जम जाती है। 

इसके लिए आपको मार्केट में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा को काफी डैमेज कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर में मौजूद चीजों से फेस स्क्रब बनाने का आसान तरीका ताकि आप पा सके खूबसूरत और निखरी त्वचा। साथ ही बताएंगे स्क्रब को बनाने के लिए इस्तेमाल की गई चीजों के त्वचा को फायदे।

आवश्यक सामग्री 

orange for face scrub

  • दही 
  • संतरे के छिल्के 

इसे भी पढ़ें : ऑयली स्किन नहीं करेगी परेशान, समर में करें ये काम

दही के फायदे

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है। 

face scrub at home

संतरे के छिल्के के फायदे 

  • संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। 
  • संतरा त्वचा को मुलायम रखने के काम आता है।
  • इसके छिल्के चेहरे पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में हो जाती है ओपन पोर्स की समस्या तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

कैसे करें इस्तेमाल?

tips to scrub

  • फेस स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 संतरों के छिल्कों को पीसकर डालें।
  • इसे पीसने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप इसमें करीब 2 से 3 चम्मच दही की डालें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस फेस स्क्रब अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसे कम से कम 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें।
  • ध्यान रहे कि आप इस फेस स्क्रब को आंखों से दूर रखें।
  • इसके बाद साफ कॉटन और पानी की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
  • इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 बार कर सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा निखरा और साफ नजर आएगा।

नोट : किसी भी घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल आप पहले स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही करें। साथ ही चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

 

अगर आपको डेड स्किन को हटाने के लिए घर में मौजूद चीजों से फेस स्क्रब बनाने का आसान तरीका और इसके स्किन को फायदे आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।