herzindagi
dark circles treatment

रोजाना करें ये काम, डार्क सर्कल्स होंगे कम

अक्सर देर रात तक जागने और ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-21, 16:46 IST

खूबसूरत दिखने के लिए हम रोजाना स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं और इसके लिए कई तरीके के प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे को आजमाते हैं। वहीं स्किन केयर रूटीन में आंखों के नीचे मौजूद त्वचा यानि अंडर आई का भी खासतौर से ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए आपको कई तरीके की अंडर आई क्रीम भी मार्केट में मिल जाएंगी।

बता दें कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने का एकमात्र कारण समय से न सोना और ज्यादा स्ट्रेस लेना भी हो सकता है। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजों से बने घरेलू नुस्खे की भी सहायता ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वो नुस्खा और इसके अंडर आई को होने वाले फायदे।

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

  •  बेसन 
  • गुलाब जल 
  • कच्चा दूध 

besan for under eye

बेसन को अंडर आई स्किन में लगाने के फायदे

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए गुलाब जल के फायदे 

  • गुलाब जल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से डार्क स्पॉट्स हटाने में मदद करता है।
  • त्वचा के पीएच लेवल को नियंत्रित करने में गुलाब जल बेहद मददगार साबित होता है।
  • इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा में होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स से राहत दिलाता है।
  • साथ ही गुलाब जल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है।

gulab jal for under eye skin

अंडर आई स्किन पर कच्चे दूध को लगाने के फायदे

  • यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
  • बता दें कि कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम भी करता है।

 इसे भी पढ़ें : त्वचा में कसाव लाने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा काम, त्वचा दिखेगी जवां

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घरेलू उपाय 

under eye skin

  • डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में कम से कम आधा चम्मच बेसन लेना होगा।
  • अब आप इसमें 2 से 3 ड्राप गुलाब जल और एक चौथाई चम्मच कच्चे दूध की मिलाए।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने हाथों की उंगलियों या ब्रश की मदद लेकर आंखों के नीचे लगा लें।
  • करीब 10 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
  • इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें। (गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के फायदे)
  • इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते 3 से 4 बार तक कर सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए ये घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।