Glowing Skin Care Tips : बना रहेगा त्वचा का ग्लो, अगर इन टिप्स को करेंगी अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल

आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की सही तरह से केयर नहीं करने पर स्किन का ग्लो कम हो जाता है। साथ ही, स्किन से जुड़ी समस्या भी शरू हो जाती है। वहीं स्किन का ग्लो बना रहे और स्किन से जुड़ी समस्या न हो इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं साथ ही कई सारे उपाय भी करती हैं। लेकिन, अगर आपका स्किन केयर रूटीन सही नहीं है तो त्वचा का ग्लो कम हो सकता हैं। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए आपको सही स्किन करे रूटीन फॉलो करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको त्वचा का ग्लो बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
त्वचा को साफ करने के लिए करें क्लींजिंग का इस्तेमाल
स्किन का ग्लो बना रहे इसके लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल करें। क्लींजर जहां त्वचा को साफ करने में मददगार है जो वहीं स्किन भी डैमज नहीं होती है। क्लींजर रातभर की त्वचा पर जमी गंदगी को अच्छी तरह से साफ करती है और इसका इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी समस्या भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें: Step By Step Skin Care : ऐसे रखेंगी त्वचा का ख्याल तो चेहरा दिखेगा लंबे समय तक जवां
इस तरह करें चेहरे को साफ
- सुबह के समय क्लींजर लगाएं।
- क्लींजर अप्लाई करने के बाद थोड़ी देर मसाज करें।
- इसके बाद फेस वॉश की मदद से इसे साफ कर ले।
- क्लींजर आप शाम के समय भी कर सकती हैं।
स्क्रब का करें इस्तेमाल
चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए आप स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। स्क्रब का इस्तेमाल करने से डेड स्किन साफ हो जाती हैं तो वहीं स्किन की अच्छी तरह से साफ हो जाती हैं।
इस तरह करें स्क्रब का इस्तेमाल
- स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को धोएं।
- चेहरे को धोने के लिए आप क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं
- उंगलियों पर थोड़ा-सा स्क्रब लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
- स्क्रब को लगाने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- 10 मिनट बाद स्क्रब को साफ कर लें।
नोट : क्लींजर और स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले सही क्लींजर और स्क्रब का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन से सही हो। ताकि स्किन कोई नुकसान न हो।
इसे भी पढ़ें: Morning Skin Care: सुबह उठते ही चेहरे की त्वचा पर इस्तेमाल करें ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।