how to heal cracked feet overnight: त्वचा को हेल्दी रखने के लिए सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों और बाहरी प्रोडक्ट्स की सहायता लेते हैं। ऐसे ही केवल चेहरे की त्वचा ही नहीं बल्कि पैरों की एड़ियों तक का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।
अक्सर ड्राईनेस बढ़ने के कारण पैरों की एड़ियां फटने लगती है और ऐसा सर्दी के मौसम में ज्यादातर देखा जाता है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने पैरों की एड़ियों को फटने से बचाकर उन्हें सॉफ्ट बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें पैरों की देखभाल करने का सही तरीका।
फटी एड़ियों पर किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- शहद
- कच्चा दूध
शहद को पैरों पर लगाने के फायदे
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

कच्चे दूध को पैरों की एड़ियों पर लगाने से क्या होता है?
- यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
- कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम भी करता है और त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।
फटी एड़ियों की देखभाल करने का उपाय
- सर्दियों के मौसम फटी एड़ियों की देखभाल सबसे पहले एक बाउल में करीब 3 से 4 चम्मच शहद की डालें।
- इसमें 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध की मिलाएं।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पैरों की एड़ियों पर लगा लें।
- पैरों की एड़ियों पर कम से कम 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- आप चाहे तो हल्के हाथों के दबाव से मसाज भी पैरों पर कर सकती हैं।
- पानी और कॉटन की मदद से पैरों की एड़ियों पर लगे शहद और दूध को साफ कर लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार कर सकती हैं।
- इस घरेलू नुस्खे को आप रात के समय आजमाएं। (घर पर पेडीक्योर कैसे करें)
- कुछ ही दिनों में इस घरेलू नुस्खे का असर आपको नजर आने पड़ेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको फटी एड़ियों सॉफ्ट बनाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों