बारिश के मौसम से पहले कैसे कंट्रोल करें डैंड्रफ? एक्सपर्ट से जानें

बारिश के मौसम से पहले आप भी डैंड्रफ की समस्या को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय का ध्यान रखें, ताकि आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो।
Updated:- 2026-06-12, 17:22 IST
image

मॉनसून सीजन सुहावना हर किसी को लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मौसम में हरियाली और तापमान कम होता है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा समस्या बालों से जुड़ी होती है। बालों में नमी की वजह से डैंड्रफ की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है। इस बार आप कुछ खास बातों का ध्यान रखकर मॉनसून आने से पहले अपने बालों का ध्यान रखें, ताकि आपके डैंड्रफ प्रॉब्लम न हो। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसके कुछ तरीकों को शेयर किया है।

मॉनसून में डैंड्रफ क्यों बढ़ता है?

एक्सपर्ट के अनुसार, बारिश के मौसम में हवा में नमी होती है, जिसकी वजह से स्कैल्प में नमी और तेल आने लगता है। इससे फंगल इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाता है। इसी के कारण बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम बढ़ने लगती है। इसे कम करने के लिए जरूरी है कि आप मॉनसून से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

1 - 2026-06-12T123756.407

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट टिप्स

बारिश के पानी में भीगने के बाद बालों को वैसे ही न छोड़ें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नमी के कारण डैंड्रफ प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में आप घर पहुंचकर माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, ताकि बालों में से बारिश के पानी की नमी कम हो जाए।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में इन 3 कारणों से होती है रूसी, इन एंटी-डैंड्रफ शैंपू से करें सफाया

डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम करने के लिए सही शैंपू चूज करें

मॉनसून आने से पहले ही आप सही शैंपू को खरीदकर लाएं और इसका इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि रेगुलर शैंपू बालों की समस्या को कम नहीं करेगा, बल्कि इसके लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो एक्सप्रट की राय मानकर शैंपू ले सकती हैं।

2 - 2026-06-12T123757.964

नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों का खजाना है। ऐसे में आप इसके बच्चों को स्टोर करके या रोजाना ताजे तोड़कर इसका इस्तेमाल बालों को वॉश करने के लिए कर सकती हैं। इसे पानी में उबालें फिर इस पानी से बालों को साफ करें। आप चाहें तो इसका पैक बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम नहीं होगी और आपको मॉनसून सीजन में अलग से कुछ चीज का इस्तेमाल नहीं की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें- प्याज का कर रही हैं बालों के लिए इस्तेमाल? एक्सपर्ट से जान लें सही तरीका

डैंड्रफ की समस्या वैसे तो हर मौसम में हो जाती है, लेकिन बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा होती है। इसलिए कोशिश करें कि इससे पहले ही बालों का ध्यान रखें, ताकि बाल हेल्दी नजर आएं।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर जानें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।