कहीं आप भी तो नहीं लगातीं गलत समय पर नारियल तेल? जानें सही नियम

त्वचा और बालों के लिए नारियल का तेल किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप भी बालों के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2026-07-13, 20:49 IST
image

पुराने समय से ही महिलाएं त्वचा और बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती आ रही हैं। हर एक भारतीय घर में इसका इस्तेमाल जरूर होता है। कुछ लोग तो इसका इस्तेमाल बालों में ही नहीं, बल्कि चोट लगने पर या एड़ी फटने पर भी करते हैं। अगर आप भी इसका बालों के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो इसके इस्तेमाल का सही तरीका जरूर जान लें।

नारियल तेल का इस्तेमाल हेयर वॉश से पहले या बाद में?

अक्सर महिलाएं जब बालों में तेल का इस्तेमाल करती हैं, तो उनके मन में एक सवाल जरूर आता है कि तेल को बालों में हेयर वॉश के पहले लगाना चाहिए या हेयर वॉश के बाद? अगर आपके मन में भी यही कन्फ्यूजन रहता है, तो अब आप इस लेख को अंत तक पढ़कर अपने कन्फ्यूजन को दूर कर सकती हैं।

2 - 2026-07-13T173600.522

शैम्पू से पहले तेल लगाना है सबसे बेस्ट ऑप्शन

नारियल तेल का इस्तेमाल करने के बाद भी कुछ महिलाओं को बालों से जुड़ी परेशानी होने लगती है। नारियल तेल का गलत इस्तेमाल बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। अगर आप बालों को धोने के बाद नारियल का तेल लगाती हैं, तो इससे आपको फर्क देखने को मिलेगा, लेकिन अगर आप शैम्पू करने से पहले बालों में नारियल तेल लगा रही हैं, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

केराटिन प्रोटीन को खोने से बचाता है नारियल तेल

बालों में केराटिन प्रोटीन होता है। ऐसे में जब भी हम बालों को धोते हैं, तब थोड़ा-बहुत प्रोटीन बालों से निकल जाता है। इससे बचने के लिए और बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप शैम्पू से पहले बालों पर नारियल तेल लगा सकती हैं। यह बालों के लिए सेफ्टी लेयर की तरह काम करता है। यही नहीं, नारियल तेल जड़ों के अंदर जाकर प्रोटीन को खोने से बचाता भी है।

यह भी पढ़ें- पसीने के चलते स्कैल्प में बढ़ गई है खुजली की समस्या, नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें

गीले बालों में तेल लगाना पड़ सकता है भारी

ऐसे में अगर आप भी बालों को धोने के बाद नारियल तेल लगाती हैं, तो अब आप शैम्पू के कुछ घंटे पहले बालों पर तेल लगाकर बालों की चमक और खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। अगर आप शैम्पू के बाद नारियल तेल लगाती हैं, तो यह भी कोई गलत प्रक्रिया नहीं है, लेकिन गीले बालों में डायरेक्ट तेल लगाना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। गीले बालों के स्कैल्प पर तेल लगाने से धूल-मिट्टी और गंदगी जम जाती है, जिससे डैंड्रफ और हेयर फॉल भी हो सकता है।

1 - 2026-07-13T173604.969

अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि बाल धोने से पहले नारियल तेल लगाएं या बाल धोने के बाद? तो अब आप ऊपर दिए गए इन सुझावों को ध्यान में रखकर अपने बालों की केयर कर सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- Freeze Coconut Oil Hack: अब ठंड में नहीं जमेगा नारियल तेल, बस आजमाएं ये 3 आसान तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।