Dark Circles से हैं परेशान? ठंडे दूध की यह 10 मिनट की थेरेपी दिखाएगी असर

स्क्रीन पर घंटों काम करने के साथ-साथ अधूरी नींद और स्ट्रेस के कारण आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स होना एक आम बात है। ऐसे में जब महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और केमिकल वाली क्रीम्स लगाने के बाद भी मनमुताबिक नतीजा नहीं मिलता और त्वचा बेजान दिखने लगती है तो हम दुखी हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो महंगे ट्रीटमेंट्सको छोड़ें। आपके घर में मौजूद शुद्ध ठंडा दूध इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। जी हां, रोजाना सिर्फ 10 मिनट की यह आसान कोल्ड मिल्क थेरेपी आपकी आंखों के आस-पास की त्वचा को नेचुरली रीफ्रेश, ब्राइट और एवरग्रीन लुक देगी। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दूध से कैसे डार्क सर्कल्स को दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

डार्क सर्कल्स के लिए क्यों फायदेमंद है ठंडा दूध?
ठंडा दूध केवल एक डेयरी प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर और ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। दूध का ठंडापन आंखों के आस-पास की ब्लड वेसल्स को सिकोड़ता है, जिससे सुबह सोकर उठने के बाद होने वाली पफिनेस (सूजन) और काले घेरे तुरंत कम होते हैं।
इसे भी पढ़ें - पसीने और धूप की वजह से गर्दन हो गई है काली? इन 5 चीजों से मिनटों में साफ करें Skin
इस्तेमाल करने का सही तरीका
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 2-3 चम्मच उबला हुआ या कच्चा दूध लेकर उसे कम से कम आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वह अच्छी तरह ठंडा हो जाए।

अब दो साफ कॉटन पैड्स लें और उन्हें ठंडे दूध में डुबोकर एक्स्ट्रा दूध निचोड़ लें। अब अपनी दोनों आंखें बंद करके इन पैड्स को अपनी आंखों के ऊपर इस तरह रखें कि डार्क सर्कल्स वाला पूरा हिस्सा कवर हो जाए। इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर पैड्स हटाकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में 3 से 4 बार इसे जरूर दोहराएं।
इसे भी पढ़ें - बिना पेंसिल के भी Eyebrow दिखेंगी घनी और डार्क, जानें आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।