पसीने और धूप की वजह से गर्दन हो गई है काली? इन 5 चीजों से मिनटों में साफ करें Skin

धूप और पसीने से काली हुई गर्दन को साफ करने के लिए कई घरेलू उपाय मौजूद हैं। सेब का सिरका, बेकिंग सोडा, आलू, बेसन और बादाम का तेल जैसी चीजें गर्दन के कालेपन को दूर करने में प्रभावी हैं।
Updated:- 2026-05-20, 14:53 IST
image

तेज धूप और पसीने के कारण चेहरे के साथ-साथ हमारी गर्दन पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। अक्सर लोग चेहरे का तो पूरा ख्याल रख लेते हैं, लेकिन गर्दन की त्वचा को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में गर्दन पर मैल, पसीना और सन-टैन जमा हो जाती है और वहां की त्वचा धीरे-धीरे काली और बेजान पड़ने लगती है। अगर आप भी इस समर सीजन सन-टैन से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आपकी रसोई में ही इसका पक्का इलाज मौजूद है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्दन को कैसे साफ करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कैसे करें गर्दन को साफ?

सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर त्वचा के पीएच (pH) स्तर को संतुलित करने और डेड स्किन को हटाने का काम करता है। ऐसे में आप दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में चार चम्मच पानी मिलाएं। अब एक साफ कॉटन बॉल की मदद से इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें। इसे कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाएं, हमेशा पानी मिलाकर ही इस्तेमाल करें।

1 - 2026-05-20T134507.817

बेकिंग सोडा भी उपयोगी है। ऐसे में आप एक कटोरी में दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को गर्दन के प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें - गर्दन पर जमा कालापन बन रहा है शर्मिंदगी का कारण? आजमाएं ये खास और असरदार उपाय

आलू को त्वचा के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन दूर करने के लिए सबसे बेस्ट एजेंट माना जाता है। ऐसे में आप आलू का ताजा रस निकाल लें। फिर अपनी गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

2 - 2026-05-20T134504.978

एक छोटी कटोरी में दो बड़े चम्मच बेसन, आधा छोटा चम्मच फ्रेश नींबू का रस, एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर उबटन को अपनी पूरी गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर लें।

बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। ऐसे में बादाम के तेल में दो बूंद नारियल का तेल या टी-ट्री ऑयल मिलाएं। अब इस तेल के मिश्रण से अपनी गर्दन पर नीचे से ऊपर की तरफ लगभग 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।

इसे भी पढ़ें - Dark Neck Remedy: काली गर्दन से हैं परेशान? आलू-नींबू का ये देसी नुस्खा करेगा कमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।