herzindagi
How to reduce monsoon frizzy hair

बारिश के मौसम में खो गई है बालों की चमक? घर पर बनें इस हेयर मास्क की लें मदद

बारिश के मौसम में अक्सर बाल चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में आप घर पर कुछ चीजों की मदद से इस हेयर मास्क को बनाएं। इससे बाल चमकदार और सिल्की बनेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-07-19, 20:43 IST

मानसून में बालों के टूटने-झड़ने और चिपचिपे होने की दिक्कत बढ़ जाती है। मानसून में बाल फ्रीजी नजर आने लगते हैं। इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। बालों की ग्रोथ कम होने, बालों के कमजोर व बेजान होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लंबे और शाइनी बालों के लिए सही हेयर केयर बहुत जरूरी है। कई प्राकृतिक चीजें बालों के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इन्हें आप कई तरीकों से बालों में लगा सकती हैं और इससे बालों में जान व चमक आती है। यहां हम आपको तीन चीजों से बनने वाले एक ऐसी ही हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं, जो मानसून में बालों की चमक लौटाने में आपकी मदद कर सकता है। इस हेयर मास्क में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें गुणों से भरपूर हैं और इसे लगाना भी बेहद आसान है।

मानसून में बालों की खोई चमक लौटाएगा यह हेयर मास्क

Hibiscus flower for hair growth

  • गुड़हल के फूलों में नेचुरल अमीनो एसिड्स होते हैं। ये केराटिन नामक प्रोटीन बनाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है।
  • गुड़हल का फूल पतले बालों को वॉल्यूम देता है और बालों को डैमेज से भी बचाता है।
  • यह डैंड्रफ को दूर करने और सफेद बालों को काला बनाने में मदद करता है।
  • एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये बालों को मजबूत बनाता है और डैमेज कम करता है।
  • एलोवेरा जेल में विटामिन-बी12 और फॉलिक एसिड होता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है।
  • नारियल के तेल में कई फैटी एसिड्स और विटामिन्स होते हैं, जो बालों को घना और लंबा बनाता है।
  • नारियल के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये बालों को डैमेज से बचाता है।
  • इस हेयर मास्क से बालों का चिपचिपापन दूर होता है और बाल मुलायम व चमकदार बनते हैं।

घर पर कैसे तैयार करें हेयर मास्क?

hair mask for monsoon

सामग्री

  • ताजा एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच 
  • गुड़हल का फूल- 1 
  • नारियल का तेल- 1 बड़ा चम्मच  

विधि

  • सबसे पहले गुड़हल के फूल को अच्छे से कुचल लें।
  • इसमें ऐलोवेरा जेल मिलाएं।
  • अब इस मिक्चर में आपको नारियल का तेल मिलाना है।
  • इसका एक अच्छा सा थिक पेस्ट तैयार करें।
  • आप नारियल तेल को कम या ज्यादा ले सकती हैं।
  • इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं।
  • इसे आपको आधे घंटे के लिए छोड़ना है।
  • इसके बाद बालों को धो लें।
  • आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- Long Hair: ड्रैंडफ को दूर कर बालों को लंबा और घना बनाएगा यह आयुर्वेदिक हेयर मास्क

 

बारिश के मौसम में चिपचिपे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में यह हेयर मास्क मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? घर पर बनाएं यह हेयर मास्क

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।