herzindagi
image

क्या काजल लगाने से होते हैं डार्क सर्कल? एक्सपर्ट से जानें कारण

काजल लगाकर हम आपकी आंखों की खूबसूरती को दोगुना करते हैं। लेकिन इसकी वजह से डार्क सर्कल की प्रॉब्लम हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
Editorial
Updated:- 2024-09-18, 18:36 IST

पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए हम अक्सर मेकअप करते हैं। इसके लिए हम वही प्रोडक्ट को चूज करते हैं, जो हमारी स्किन के लिए अच्छे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकअप से भी स्किन खराब होने लगती है। कई बार चेहरे पर ड्राइनेस दिखाई देती है। इसकी वजह से हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल लगाने से आपके डार्क सर्कल हो सकते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे आंखों के नीचे डार्क सर्कल की प्रॉब्लम को बढ़ाता है काजल। इससे जुड़ी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की डॉक्टर आंचल ने। इसमें उन्होंने बताया कि काजल से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। आपको बता दें कि यह डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, जो अक्सर ब्यूटी से जुड़ी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

काजल लगाने से होते हैं डार्क सर्कल्स

Kajal cause dark circle

डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम हम सभी को होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम ज्यादा समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं। साथ ही, नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। इसकी वजह से हमारा चेहरा डल नजर आता है। लेकिन अगर आप काजल ज्यादा अप्लाई करती हैं, तो इससे भी डार्क सर्कल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राई और रिंक्लस वाली स्किन पर काजल के जब पार्टिकल्स गिरते हैं, तो वो स्किन पर ही रह जाते हैं। इससे स्किन के पोर्स में चले जाते हैं। इससे आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल दिखाई देते हैं।

इन काजल को करें अप्लाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Aanchal Panth I Dermatologist (@dr.aanchal.md)

  • आप घर पर बनाकर काजल को अपनी आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं।
  • आप पाउडर काजल की जगह जैल काजल को आंखों पर लगाएं।
  • काजल को पेंसिल की जगह ब्रश की मदद से अप्लाई करें।
  • काजल लगाते समय आंखों के नीचे ब्लेंडर जरूर रखें, ताकि काजल लगाते समय यह नीचे न गिरे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने बताए डार्क सर्कल को ठीक करने के 3 उपाय, आप भी जानें

काजल लगाना है पसंद तो यह बातें जरूर जाने

Kajal apply tips

  • अगर आपको काजल लगाना पसंद है, तो जरूरी है कि आप इससे जुड़ी बातों का खास ध्यान रखें। इससे आपको डार्क सर्कल की प्रॉब्लम नहीं होगी।
  • काजल को रात के समय आंखों से साफ जरूर करें, ताकि कोई भी पार्टिक्लस स्किन पर न रहे।
  • काजल को हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें।
  • आंखों पर से काजल को क्लीन करने के लिए क्लींजिंग ऑयल या बाम का इस्तेमाल करें।
  • अंडर आई एरिया पर लगाएं सनस्क्रीन यह आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करेगी।

इसे भी पढ़ें: Dark Circles: नींद की कमी के अलावा इन 3 कारणों से हो सकते हैं डार्क सर्कल्स

काजल अप्लाई करते समय एक्सपर्ट की इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपकी आंखें सुंदर के साथ-साथ स्किन हेल्दी नजर आएगी। किसी भी तरह के डार्क सर्कल आंखों पर दिखाई नहीं देंगे।

नोट: किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट जरूर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।