Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

मानसून सीजन में हो रही है ओपन पोर्स की प्रॉब्‍लम तो आजमाएं ये 3 फेस पैक्‍स

मानसून में होन वाली उमस त्‍वचा के पोर्स को खोल देती है। मगर आप कुछ होम रेमेडीज अपना कर भी इस समस्‍या से निजात पा सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी होम रेमेडीज हैं। 
Updated:- 2018-07-16, 22:08 IST
Open pores problem in monsoon use these three face packs

मानसून की बारिश, मौसम में भले ही तरावट ले आए मगर यह मौसम त्‍वचा के लिहाज से बहुत अच्‍छा नहीं होता। खासतौर पर इस मौसम में होन वाली उमस त्‍वचा के पोर्स को खोल देती है। इस कारण त्‍वचा मे मुंहासे, ब्‍लैकहैड्स जैसी समस्‍याएं बढ़ जाती हैं। खासकर जिन महिलाओं की त्‍वचा ऑयली होती है, उन्‍हें इस मौसम में बहुत ज्‍यादा दिक्‍कत होती है। वैसे तो बाजार में ऐसे बहुत से कॉस्मेटिक प्रोडक्‍ट्स मौजूद हैं, जो खास ओपन पोर्स प्रॉब्‍लम के लिए होते हैं। मगर आप कुछ होम रेमेडीज अपना कर भी इस समस्‍या से निजात पा सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी होम रेमेडीज हैं। 

Read more: मानसून में ऑयली स्किन से हो गई हैं परेशान तो ये फेशियल करवाएं

Open pores problem in monsoon use these three face packs

एग व्‍हाइट और नीबू का रस 

अगर आपकी त्‍वचा ऑयली है तो आपको एग व्‍हाइट और नीबू के रस का फेस मास्‍क इस्‍तेमाल करना चहिए। दरअसल, एग व्‍हाइट ऑयली त्‍वचा से अतिरिक्‍त तेल को बाहर निकालने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर एग व्‍हाइट में नीबू का रस मिला लिया जाए तो यह ओपन पोर्स की समस्‍या को कम करता है। साथ ही यह त्‍वचा की रंगत को भी निखारता है और स्किन सेल्‍स को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाता है। इस फेस मास्‍क को बनाने के लिए आप 1 अंडे को तोड़ कर उसके पीले भाग को अलग कर लें और फिर उसमें आधा नीबू मिलाएं। इस पैक को आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। 

Read More: मानसून में चिपचिपाहट के कारण वैक्सिंग नहीं हो पाती तो जानिए ये जरुरी बातें

Open pores problem in monsoon use these three face packs

संतरे के सूखे छिलके और बादाम का स्‍क्रब

ओपन पोर्स होने पर उनमें ऑयल भर जाता है जो बाद में पिंपल या फिर ब्‍लैक हेड्स का रूप ले लेता है। खासतौर पर चेहरे और नाक के आस पास ऐसा ज्‍यादा होता है। इस समस्‍या के लिए बेस्‍ट है कि  चेहरे की अच्‍छी तरह से सफाई की जाए। अगर पोर्स कम करने हैं तो त्‍वचा पर जमी डेड स्किन की परत लगातार छूटा नी चाहिए। इसके लिए घर पर ही संतरे के सूखे छिलकों और बादाम का पेस्‍ट तैयार करके लगाएं। यह एक नेचुरल स्‍क्रब का काम करता है। इसके लिए संतरे के छिलके को धूप में सुखाएं और फिर पीस लें। पीसने के बाद इसमें बादाम का पेस्‍ट मिलाएं और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। ध्‍यान रखें कि इस पेस्‍ट को स्‍क्रब करते हुए आपको चेहरे को वॉश करना होगा। यह स्‍क्रब आपके चेहरे के ओपन पोर्स को तो कम करता ही है साथ ही डेड स्किन और ब्‍लैकहेड्स को भी कम करता है। 

 

Open pores problem in monsoon use these three face packs

दही और बेसन का पेस्‍ट 

इस मौसम में अगर आपको ओपन पोर्स की ज्‍यादा दिक्‍कत हो रही है तो आप दही और बेसन का फेस पैक भी लगा सकती हैं। यह फेस पैक आपकी त्‍वचा को जरूरत भर का मॉइस्‍चर देगा और चेहरे के पोर्स को बंद कर देगा। साथ ही अगर आपको ब्‍लैकहेड्स या व्‍हाइटहेड्स की प्रॉब्‍लम है तो इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से आपको काफी मदद मिलेगी। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 बड़ा चम्‍मच बेसन और 1 ½ बड़ा चम्‍मच दही लेकर अच्‍छे से पेस्‍ट तैयार करना चाहिए और फिर इस पेस्‍ट को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा कर छोड़ देना चाहिए इसके बाद चेहरे को साफ पानी वॉश कर के चेहरे पर गुलाब जल लगा लेना चाहिए। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।