Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:43 AM IST

Glowing Skin: घर पर ही पाना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो इन टिप्स को करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल

अगर आप घर पर ही ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो आप इन टिप्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2024-11-26, 13:50 IST
glowing skin at home

 हर महिला चाहती हैं कि उसका चेहरे हमेशा ग्लो करे और इसके लिए वो कई सारे स्किन केयर रूटीन फॉलो करती है साथ ही कई सारे प्रोडक्ट्स और उपाय भी करती है। लेकिन अगर आप घर पर ही ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं साथ ही इन टिप्स को आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

चेहरे पर करें दूध का इस्तेमाल

facial tips for skin care

अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन ग्लो करें तो आप चेहरे पर दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध का इस्तेमाल आप चेहरे को साफ करने के लिए कर सकती है। दूध का इस्तेमाल करने से जहां चेहरे पर ग्लो आएगा तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे की स्किन हो गई है खुरदुरी तो ट्राई करें ये फेस मास्क

घर पर बन फेस मास्क करें ट्राई

अगर आप सस्ते में ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो आप घर पर बने फेस मास्क चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। फेस मास्क में आप हल्दी या बेसन से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं जिसका सही तरह से इस्तेमाल करने से जहां चेहरे पर ग्लो आएगा तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या भी कम होगी।

इन दोनों चीजों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरुर करें साथ एक्सपर्ट की सलाह भी लें।

घर पर बने स्क्रब का करें इस्तेमाल

face mask skin care

अगर आप चाहती हैं कि आपकी चेहरे ग्लो करें तो आप हफ्ते में दो दिन स्क्रब का इस्तेमाल करें। स्क्रब का इस्तेमाल करने से डेड स्किन साफ हो सकती है और स्क्रब आप शहद और चीनी की मदद से बना सकती हैं। वहीं इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।

उपर बताए चीजों का इस्तेमाल करने से पहले आप स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें साथ ही इन उपायों को करने के बाद आप मॉइस्चराइज का जरूर इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो अगर इस तरह करेंगी ग्रीन-टी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।