Skin Care Tips: खूबसूरत दिखने के अरमान हो सकते हैं पूरे, रोजाना सुबह मुंह धोने के बाद चेहरे पर आजमाने होंगे ये नुस्खें

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियां से छुटकारा पाना चाहती हैं और गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो आप रोजाना सुबह अपने चेहरे को धोकर इस खास फेस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
image

चेहरे पर अगर एक भी फुंसी हो जाए तो इससे खूबसूरती पर फर्क पड़ने लगता है। इससे बचने के लिए और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिला बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती है।

लाख कोशिश करने के बाद भी अगर आपको आराम देखने को नहीं मिलता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये खबर आपके लिए है।आज हम आपको एक ऐसी चीज इसके बारे में बताएंगे, जिसका आप रोजाना सुबह मुंह धोने के बाद इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम कर सकती हैं। आईए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट की क्या राय है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-02T171114.245

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो टैनिंग की वजह से चेहरे पर कालापन और दूसरी परेशानी देखने को मिलती है। यह परेशानी न सिर्फ आपके चेहरे को खराब करती है, बल्कि आपकी सुंदरता में भी असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें:बैकलेस पहनने की वजह से पीठ पर हो जाती है टैनिंग, तो इसे ऐसे करें कम

फेस स्प्रे का करें इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि चेहरे पर होने वाली इन सभी परेशानियों से बचने के लिए और अपने चेहरे की रंगत को खूबसूरत बनाने के लिए आप रोजाना सुबह एक फेस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस स्प्रे को आप घर पर भी बना सकती हैं। कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप आसानी से इस फेस स्प्रे को तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

टी ट्री ऑयल ड्रॉप से बनाएं फेस स्प्रे

2 - 2025-04-02T171116.076

फेस स्प्रे बनाने के लिए आपको एक कंटेनर में पानी लेना है और उसमें थोड़ा टी ट्री ऑयल ड्रॉप मिलना है। अब इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में भर कर रख दें। आप रोजाना चेहरे को धोने के बाद अपने फेस पर इस फेस स्प्रे से स्प्रे कर इस पानी को पूरे चेहरे पर फैला सकती हैं। ऐसा करने से गर्मी के मौसम में आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा और पिंपल्स, रैशेज जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

यह भी पढ़ें:गर्मी में त्वचा को फ्रेश रखने के लिए घर पर बनाएं फेस स्प्रे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP