5 मिनट में चेहरे पर दिखेगा निखार! जानें कैसे करें 2 चम्मच दूध का इस्तेमाल

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना है, तो आपको घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना होगा। तभी आप चेहरे की रंगत को निखार सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच दूध काफी है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर कुछ ही समय में ग्लो नजर आने लगेगा।
image

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण अक्सर चेहरे पर किसी न किसी तरह की समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप स्किन को केमिकल प्रोडक्ट से ज्यादा नेचुरली चीजों की आदत डालें। ऐसा इसलिए क्योंकि आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं, तो किसी तरह की समस्याएं नहीं होती हैं। साथ ही, इसके इस्तेमाल से चेहरा साफ नजर आता है। दूध इनमें से एक है। अक्सर हमारी मम्मी भी इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने के लिए कहती हैं। आप भी इसे लगाकर चेहरे के निखार को दोगुना कर सकती हैं। आर्टिकल में बताते हैं 2 चम्मच दूध से किस तरह आपकी त्वचा का निखार बढ़ाया जा सकता है।

चेहरे पर दूध को लगाने के क्या होते हैं फायदे?

कच्चा दूध स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके नेचुरल इंग्रीडिएंट्स त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा का निखार दोगुना कर देता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं। आप भी इसे अपने चेहरे पर लगाकर त्वचा को साफ कर सकते हैं।

2 - 2025-08-07T173718.661

किस तरह करें दूध का चेहरे पर इस्तेमाल?

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच दूध लेना है।
  • इसमें अगर आपके पास है तो केसर को डाल सकते हैं। वरना आप इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स कर सकते हैं।
  • इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद 10 मिनट के लिए चेहरे को सूखने दें।
  • फिर चेहरे को पानी से साफ करें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

दूध को चेहरे पर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी सेंसेटिव स्किन सेंसटिव है, तो ऐसे में दूध का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें ले।
  • दूध का इस्तेमाल आप रोजाना सुबह या शाम को चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • अगर आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम हो रही है, तो इसे कम करने के लिए दूध को लगाते समय एक्सपर्ट राय लें।
1 - 2025-08-07T173722.502

इस तरह से आप चेहरे पर दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सेंसेटिव स्किन पर कर रही हैं स्क्रब का इस्तेमाल, तो इन छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP