विंटर स्किन प्रोब्लम्स को दूर करने के लिए इन चार तरीकों से करें दूध का इस्तेमाल

ठंड के मौसम में स्किन को कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन दूध के इस्तेमाल से आप इन सभी समस्याओं से निपट सकती हैं। 
Updated:- 2023-12-03, 11:00 IST
how to use milk to tackle winter skin problem

ठंड का मौसम यूं तो हम सभी को काफी अच्छा लगता है। लेकिन ठंडी हवाएं अपने साथ कई तरह की स्किन प्रोब्लम्स लेकर आती है। इस मौसम में रूखी स्किन से लेकर फटे होंठों की समस्या बेहद आम है। अमूमन यह देखने में आता है कि इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या फिर बार-बार अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बदलते रहते हैं। हालांकि, इस वजह से उनके काफी सारे पैसे यूं ही वेस्ट हो जाते हैं। 

लेकिन अगर आप पैसे खर्च किए बिना अपनी विंटर स्किन प्रोब्लम्स को दूर करना चाहती हैं तो ऐसे में दूध आपकी काफी मदद कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप विंटर स्किन प्रोब्लम्स को दूर करने के लिए दूध का इस्तेमाल किस तरह कर सकती हैं-

अगर हो ड्राई स्किन

dry skin in winter season

ठंड के दिनों में ड्राई स्किन की समस्या बेहद आम है। दरअसल, इस मौसम में जब ठंडी हवाएं चलती हैं तो इससे स्किन में रूखापन बढ़ने लगता है। जिससे स्किन में इरिटेशन आदि भी होती है। ऐसे में आप दूध का इस्तेमाल करें। विंटर में आप मिल्क बाथ ले सकती हैं। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखेगा। आप अपने नहाने के पानी में कुछ कप दूध डालें और उस बाथटब में कुछ देर के लिए बैठें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाता है और स्किन मुलायम बनती है।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी काजोल की तरह जवां दिखने के लिए करें इन चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल

अगर हो स्किन इरिटेशन

skin care tips by expert

ठंड के दिनों में अक्सर हम सभी स्किन इरिटेशन की शिकायत करते हैं। दरअसल, इस दौरान ठंडी हवाएं जब स्किन को रूखी बनाती हैं तो इससे खुजली व इरिटेशन हो सकती है। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच दूध और एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे आप अपनी स्किन के रूखे और खुजली वाले एरिया पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, पानी से स्किन को क्लीन करें।

अगर हो फटे होंठ

dry lips

ठंड के दिनों में फटे होंठों की समस्या बेहद ही आम बात है। कई बार तो होंठों के सूखेपन के कारण उसमें जलन यहां तक कि खून भी निकलता है। ऐसे में आप फटे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए आप दूध और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें : किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं स्क्रब, पाएं दमकती त्वचा

अगर हो सनबर्न की समस्या

अधिकतर लोगों को ठंड में भी सनबर्न की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ठंड के दिनों में हमें धूप काफी अच्छी लगती है और हम काफी देर तक धूप में बैठना पसंद करते हैं। जिससे कई बार सनबर्न हो जाता है। ऐसे में आप दूध का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको बस इतना करना है ंिक आप कुछ मात्रा में ठंडा दूध लें और फिर उसमें गुलाब जल मिलाएं। अब आप एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें। इससे आपको काफी ठंडक मिलेगी और सनबर्न के कारण होने वाली जलन व सूजन को भी दूर करना आपके लिए आसान हो जाएगा। (सनस्क्रीन लगाने के फायदे)

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।