रात की पार्टी में दिखना है ग्लैमरस? फेयर स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स
-1777381004947.webp)
अधिकतर महिलाएं अपने पार्टी लुक को खास और गॉर्जियस बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वह खासकर नाइट पार्टी के लिए एक से एक स्टाइलिश ऐर खूबसूरत वेस्टर्न ड्रेसेस शामिल करती हैं। इसके साथ ही वे अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप भी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास नाइट पार्टी और फंक्शन में जा रही हैं, तो अब आप कुछ नए और लेटेस्ट शेड्स को शामिल कर सकती हैं, जो फेयर स्किन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन शेड्स के बारे में।
फेयर स्किन के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए नाइट पार्टी में जाने से पहले पूरा मेकअप कंप्लीट करती हैं, लेकिन अगर आपकी स्किन फेयर है और आप किसी खास नाइट पार्टी में जानें वाली हैं, तो अब आप कुछ नए और लेटेस्ट लिपस्टिक शेड्स को शामिल कर न सिर्फ अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं, बल्कि नाइट पार्टी लुक को भी गॉर्जियस बना सकती हैं।
चेरी रेड लिपस्टिक शेड
रात की पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए आप चेरी रेड शेड को चुन सकती हैं। यह फेयर स्किन के लिए भी बेस्ट हो सकता है। आप इस तरह के शेड को किसी भी डार्क कलर की ड्रेस के साथ मेकअप कर लगा सकती हैं।
वाइन लिपस्टिक शेड
वाइन लिपस्टिक शेड भी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे शेड खासकर फेयर स्किन वाली महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे और नाइट पार्टी लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे। इस शेड को आप नजदीकी बाजार में किसी भी कॉस्मेटिक शॉप से खरीद सकती हैं।
हॉट पिंक
नाइट में होने वाली पार्टी के दौरान अगर आप भी मेकअप कर जाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की हॉट पिंक लिपस्टिक शेड भी बेस्ट हो सकती हैं। इस तरह के शेड को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या आप नजदीकी बाजार में भी कॉस्मेटिक की शॉप से इसे खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Leftover Lipstick Reuse Ideas: खत्म हुई लिपस्टिक को फेंकें नहीं, इन 6 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल; पैसे भी बचेंगे
रूबी रश
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत लिपस्टिक सेट भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप नाइट में होने वाली पार्टी के दौरान लगाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह शाम की पार्टियों में लगाने के लिए परफेक्ट हो सकता है, जो फेयर स्किन वाली महिलाओं पर खूब जचेगा।
कोरल रेड
यही नहीं अगर आप नाइट पार्टी में भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप कोरल रेड शेड को शामिल कर सकती हैं। ऐसा लिपस्टिक शेड भी आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपके होठों की खूबसूरती को भी बढ़ा देगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।