Facial Hair Removal Mask: बिना दर्द के हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल, घर पर बनाएं ये फेशियल हेयर रिमूवल मास्क

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि चेहरे को साफ रखा जा सके। ऐसे में कई सारे लोग पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेते हैं, जिसमें काफी खर्च आता है। साथ ही अगर हम बालों को निकालने के लिए वैक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे दर्द भी काफी होता है। ऐसे में आप ट्राई करें ऐसा देसी नुस्खा, जिसे इस्तेमाल करने से आपके फेशियल हेयर बिना दर्द के साफ हो सकते हैं। डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं उन्होंने फेशियल रिमूवल मास्क बनाने के बारे में बताया है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
फेशियल हेयर रिमूवल मास्क की सामग्री
- आलू- 1
- कॉफी- 1 पाउच
- बेसन- 1 चम्मच
- पील ऑफ मास्क
फेशियल हेयर रिमूवल मास्क बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में कद्दूकस किए गए आलू से निकले रस को डालना है।
- इसमें आपको 1 चम्मच कॉफी को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें बेसन डालना है।
- इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- फिर बाजार में मिलने वाला पील ऑफ मास्क लेना है। इसे कटोरी में निकाल लें और सभी चीजों को इसके साथ मिक्स करें।
फेशियल हेयर रिमूवल मास्क लगाने का तरीका
- जब आपका हेयर रिमूवल मास्क बनकर तैयार हो जाए, तो इसे 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- फिर आपको इस मास्क की मोटी लेयक को अपने चेहरे पर लगानी है।
- इसके बाद आपको इसके सूखने का इंतजार करना है।
- फिर इसे धीरे-धीरे हटा लेना है।
- इससे आपके चेहरे की डेड स्किन, डलनेस और अनचाहे बाल साफ हो जाएंगे।
- इसे हटाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर और गुलाबजल को जरूर लगाएं, ताकि आपके चेहरे पर ड्राईनेस न हो।
इसे भी पढ़ें: चेहरे से हटाना है बाल, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पहली बार इन चीजों को चेहरे पर लगा रही हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।
- सेंसेटिव स्किन और एक्ने वाले लोग इस मास्क का इस्तेमाल न करें।
- जब आप इसे लगाएं, तो ज्यादा बात न करें वरना झुर्रियां पड़ सकती हैं।
- अगर आपको कॉफी से एलर्जी है, तो इसे आप स्किप भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने में मदद कर सकती हैं आपके किचन में मौजूद ये 2 चीजें
इस तरह से आप अपने घर पर ही फेशियल हेयर रिमूवल मास्क को तैयार कर सकती हैं और चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। इससे आपका चेहरा खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही स्किन हेल्दी रहेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।