गर्मियों में टैनिंग दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हीरे की तरह चमकेगा चेहरा

गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से स्किन पर टैनिंग होना के आम समस्या है। सुबह से ही सूरज इतनी तेज लगने लगता है मानो दोपहर हो गई हो। ऐसे में हमें अपनी स्किन की सबसे ज्यादा चिंता होने लगती है। दरअसल, तेज धूप की किरणें सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर प्रभाव डालती हैं। जिससे स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में हमें अपनी स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। अधिकतर लोग स्किन टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसको लगाने के बाद कुछ समय तक ही इसका प्रभाव रहता है। जिसके चलते घरेलू उपाय बेहतरीन रहते हैं। इको करने के बाद आपकी स्किन पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और स्किन काफी खिली हुई रहती है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में गर्मियों में स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का एक बेहतरीन इस्तेमाल बताने आए हैं। जिसको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमारे साथ शेयर किया है। मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी में इन दो चीजों को मिलाकर स्किन की डलनेस और टैनिंग दोनों को हटा सकती हैं। आइए जानें इसे अप्लाई करने का तरीका।
मुल्तानी मिट्टी में इन दो चीजों को मिलाने से दूर होगी टैनिंग

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच चंदन पाउडर
- गुलाब जल
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने का तरीका

- इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लेना है।
- अब आप इसमें चंदन पाउडर डालकर मिक्स करें।
- फिर आपको इसमें हल्दी मिलानी है।
ये भी पढ़ें: चेहरे पर टैनिंग को खत्म करने के अपनाएं ये टिप्स

- आखिर में आप इस मिश्रण में थोड़ा पानी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें।
- अब आपको इस पेस्ट को चेहरे और उस हिस्से पर लगाना है जहां धूप से टैनिंग हुई हो।
- इसको करीब 20-25 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें और सूख जाने के बाद पानी से वॉश कर लें।
- इसके बाद स्किन पर एलोवेरा जेल से मसाज करें।
- आपकी स्किन से टैनिंग दूर होकर त्वचा एकदम ग्लोइंग नजर आएगी।
- इस फेस मास्क को आप हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Tanning Face Pack: चेहरे की टैनिंग को करना है कम तो घर पर बनाएं ये 2 फेस पैक, जानें इसे बनाने का तरीका
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक के फायदे
- मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से स्किन से टैनिंग बहुत जल्द दूर होती है।
- इसके अलावा यह आपके फेस की डलनेस को भी कम करता है।
- तेज धूप की वजह से यदि आपकी स्किन बर्न होने की वजह से काली पड़ गई है, तो उसको भी मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और चंदन ठीक करने में मदद करता है।
- मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और चंदन का इस्तेमाल स्किन पर मुंहासे की समस्या को भी दूर करता है।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।