Skin Brightening At Home: घर पर करें स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट, चेहरे का खोया नूर आएगा लौट, जानें कैसे?

स्किन केयर हम सभी करते हैं। वहीं यह दिनचर्या का यह एक जरूरी काम भी है। बात अगर खूबसूरत त्वचा की करें तो इसके लिए आपको मार्केट में महंगे ट्रीटमेंट देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो बाहरी केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स की मदद लिए बिना घर में मौजूद चीजों से त्वचा का ख्याल रख सकते हैं।
इसके लिए एक्सपर्ट अदीबा ने हमारे साथ में त्वचा का ख्याल रखने के लिए स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट को स्टेप बाय स्टेप शेयर किया है। आइये जानते हैं घर पर कैसे करें यह स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट और साथ ही में बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-
स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट किन चीजों से करें?
- आलू का रस
- 1/2 नींबू का रस
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच नारियल तेल
- 2 चम्मच कॉफ़ी
- 1 चम्मच बेसन
स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट करने से त्वचा को क्या फायदे होते हैं?
View this post on Instagram
- त्वचा से डार्क स्पॉट्स को कम करने में मददगार साबित होता है।
- चेहरे पर ग्लो लाने और स्किन को क्लियर रखने में सहायता करता है।
- स्किन सेल्स को बूस्ट करने और हाइड्रेशन देने के काम आता है।
इसे भी पढ़ें: स्किन व्हाइटनिंग के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
कैसे करें स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट?
- सबसे पहले बताई गई सूची मी मौजदू चीजों को मात्रा के अनुसार एक बाउल में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इन सभी को आपस में मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
- मसाज करने के बाद इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा हुआ ही छोड़ दें।
- अच्छी तरह से पानी और और कॉटन से चेहरा साफ कर लें।
- हफ्ते में 2 बार तक इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है।
- पहली ही बार में आपको इस नुस्खे का असर चेहरे पर नजर आने लगेगा।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने का घरेलू तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।