Summer skin care tips: नहाने के बाद रोजाना चेहरे पर लगाएं ये चीज, गर्मी के मौसम में स्किन रहेगी स्वस्थ

अगर आप भी गर्मी के मौसम में नहाने के तुरंत बाद स्किन के खिंचाव का सामना करती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आप इस घरेलू उपाय को आजमा सकती हैं। इससे आपको राहत मिल सकती है।
image

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। चाहे ठंड का मौसम हो या गर्मी का मौसम वह हर मौसम में अपनी त्वचा का बराबर देखभाल करती है। स्किन की केयर करना आजकल के समय में बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप अपने चेहरे को गर्मी के मौसम में खूबसूरत बनाए रख सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की क्या राय है।

गर्मी के मौसम में ऐसे रखें स्किन को स्वस्थ

1 - 2025-03-27T115138.848

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं स्किन पर होने वाली परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय करती हैं। ऐसे में आप भी गर्मी के मौसम में अपने चेहरे की स्किन को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो अब बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप रोजाना सुबह नहाने के बाद एक छोटा सा काम कर सकती हैं। आप अपने चेहरे पर सुबह नहाने के बाद इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को गर्मी में होने वाली परेशानी से बचा सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

जब भी आप नहाने जाएं, तो नहाने के पानी में गुलाब जल जरूर मिलाएं, ऐसा करने से गर्मी के मौसम में आपके शरीर से पसीने की बदबू कम होगी और आपकी स्किन भी स्वस्थ रहेगी। इसके बाद जब भी आप नहा कर बाहर निकले, तो पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह सुखा लें। जब आपका चेहरा पूरे तरीके से सुख जाए, तो आप अपने चेहरे पर जेल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती है। जेल प्रोडक्ट न सिर्फ आपके चेहरे को हाइड्रेट करेंगे, बल्कि गर्मी के मौसम में होने वाली सभी परेशानियों को कम करने में भी आपकी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें:अगर चेहरे की कम हो गई है चमक तो करें ये उपाय

जेल प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

2 - 2025-03-27T115137.538

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने आगे बताया कि अगर आप गर्मी के मौसम में स्किन पर होने वाली इरिटेशन और इचिंग की वजह से काफी परेशान हैं, तो आपके लिए ये जेल प्रोडक्ट बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप इन्हें नहाने के तुरंत बाद अपने चेहरे को सुखाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। जेल प्रोडक्ट आपकी स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करेंगे साथ ही रुखेपन को कम कर सकते हैं। यही नहीं आप चाहें तो दिन में दो बार इन जेल प्रोडक्ट को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

यह भी पढ़ें:चेहरे पर कब और कितनी बार गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP