Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

बरसात के मौसम में झड़ते बालों को रोकने के लिए बनाएं Hair Pack, जानें फायदे

बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा बाल झड़ने की समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर रखी चीजों को मिक्स करके हेयर मास्क बना सकते हैं। इससे आपके बाल नेचुरली स्ट्रोंग हो जाएंगे।
Updated:- 2025-07-08, 18:48 IST
image

बरसात का मौसम अच्छा हम सभी को लगता है। लेकिन इसमें बाल भी सबसे ज्यादा झड़ते नजर आते हैं। इसकी वजह से हम अपने स्कैल्प को पोषण देने के लिए हेयर स्पा करवाते हैं। लेकिन इसका भी असर बालों पर ज्यादा समय के लिए नहीं दिखता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों में घर पर बनाएं हुए हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल नेचुरली झड़ने कम हो जाएंगे। आर्टिकल में बताते हैं हेयर पैक को बनाने का तरीका

बालों के लिए हेयर पैक बनाने की सामग्री

  • एलोवेरा जेल
  • केला
  • करी पत्ता
  • गुड़हल के पत्तियां

बालों के लिए हेयर पैक कैसे बनाएं

  • इसके लिए आपको केले के छिलके को बिना उतारे इसे मिक्सी के जार में डालें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल, करी पत्ता और गुड़हल के पेड की पत्तियों को मिक्स करें।
  • इसके बाद इसे एक कटोरी में निकाल लें।

Hair fall

बालों में हेयर पैक को कैसे करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको अपने बालों को सुलझाना है।
  • फिर अपने हाथों की मदद से स्कैल्प में हेयर पैक को लगाना है।
  • अब आपको हल्के हाथों से बालों में मसाज करनी है।
  • फिर बालों में इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपके बालों के स्कैल्प में मजबूती आएगी।
  • इसे आप हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बाल होंगे मजबूत अगर इन्हें धोने से पहले इस तरह इस्तेमाल करेंगी एलोवेरा जेल 

झड़ते बालों की समस्या को रोकने के लिए हेयर पैक के फायदे

  • हेयर पैक में उपयोग होने वाले तत्व जैसे केला, एलोवेरा जेल, गुडहल की पेड़ की पत्तियां और करी पत्ता आदि स्कैल्प तक पोषण पहुंचाते हैं, जिससे जड़ें मजबूत होती हैं और बाल झड़ना कम होता है।
  • इसे लगाने से आप केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना कम कर देते हैं।
  • आप बालों में इसे लगाने से स्कैल्प को भरपूर पोषण दे पाते हैं।

hair pack (6)

इस तरह से आप सिंपल तरीके से हेयर पैक को बनाकर लगाएं। इससे आपके बालों में मजबूती नजर आएगी। साथ ही, पार्लर जानें के पैसे भी बच जाएंगे। आपको इसे हफ्ते में 1 बार लगाना है। आप चाहें तो लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं बाल तो इन हर्बल हेयर पैक का करें इस्तेमाल

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।