Split Ends Solution: दो मुंहे बालों के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताएं ये 2 खास उपाय, मिलेगी राहत
-1767094399550.webp)
अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ बालों का भी बहुत ध्यान रखती है। ऐसे में दो मुंहे बालों की वजह से कुछ महिलाएं बहुत परेशान रहती हैं और इन्हें कम करने के लिए बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है, जिससे उनकी जेब खर्च पर भी असर पड़ सकता है। अब आप घर पर रहकर कुछ आसान उपाय आजमाकर इन दो मुंहे बालों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इन उपाय के बारे में।
दो मुंहे बालों के लिए खास उपाय
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं दो मुंहे बालों की वजह से परेशान रहती है। अगर आप भी इन दो मुंहे बालों को कम करना चाहती हैं और अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कोई उपाय तलाश रही है, तो अब आप घर पर रहकर दो हेयर मास्क बना सकती हैं।
इन दो हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
दो मुंहे बालों को कम करने के लिए आप अंडे की जर्दी और शहद का खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल और जैतून के तेल से भी एक और खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का सही और आसान तरीका।
यह भी पढ़ें- Aloe Vera For Hair: सर्दियों में बालों को दें डीप नरिशमेंट, एलोवेरा जेल से बनाएं ये खास हेयर मास्क
अंडे की जर्दी और शहद
अंडे की जर्दी और शहद से खास हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में अंडे की जर्दी निकाल लें और उसमें थोड़ा शहद मिक्स कर दें। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल और आंवला का तेल मिलाकर अच्छा मिश्रण तैयार कर लें। अब आप इसे बालों के नीचे यानी दो मुंहे बालों वाले हिस्से पर लगाकर कुछ घंटे तक रखें। उसके बाद हेयर वॉश करें। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।
एलोवेरा जेल और जैतून का तेल
अगर आप अपने दो मुंहे बालों बालों को कम करना चाहती हैं, तो अब आप एलोवेरा जेल से भी एक खास हेयर मास्क बना सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें थोड़ा दही और जैतून का तेल मिक्स कर दें। अब तीनों सामग्री को फेंट लें और अपने बालों के नीचे वाले हिस्से पर यानी 2 मुंहे बालों पर लगाकर 25 से 30 मिनट तक रखें। उसके बाद हेयर वॉश करें। इससे भी आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- एलोवेरा का पौधा हो रहा है पतला और पीला? मिट्टी में डालें यह खास खाद, पत्तियां हो जाएंगी मोटी और जेल से भरपूर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।